फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The business leader and the cameraman had to pay a heavy price to settle a dispute with others.

Dehradun News: व्यापारी नेता और कैमरा लगाने वाले को दूसरों का झगड़ा छुड़ाना पड़ा भारी

Sun, 20 Oct 2024 04:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
The business leader and the cameraman had to pay a heavy price to settle a dispute with others.
शहर के एक व्यापारी नेता उनके पिता और सीसीटीवी कैमरा लगाने वाले युवक व उसके साथी को दूसरों का झगड़ा छुड़ाना भारी पड़ गया। बीच-बचाव में आए दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मुख्य दो पक्षों के बीच भी मारपीट के साथ पथराव हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत करवाया। व्यापारी नेता और सीसीटीवी कैमरा लगाने वाले युवक की तहरीर पर पुलिस ने क्रास मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्य पक्षों ने भी एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। दोनों पक्षों के लोग दोपहर तक कोतवाली में जुटे रहे।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में बदामावाला रोड निवासी व्यापारी नेता अंकित कंसल ने बताया कि तेलपुर बाईपास रोड पर उनकी दुकान है। बताया कि उनकी दुकान के सामने कपिल के मकान में जितेंद्र रावत किरायेदार हैं। उनका झगड़ा अपने पड़ोसी राजेश से है। शुक्रवार की सुबह दोनों पक्षों में झगड़ा और मारपीट हुई। मौके पर पुलिस भी आई और जितेंद्र रावत और उसके बेटे को थाने लग गई। बताया कि शाम पांच बजे जितेंद्र रावत की बेटी अपने साथ चार युवकों को लेकर आई। वह राजेश से झगड़ा करने लगी। इस बीच उनके पिता सोहन लाल कंसल घर से बाहर आए। वह युवकों को समझा रहे थे तभी एक ने उनको घूंसा मारा और धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। बताया कि उन्हें भी चारों युवक मिलकर मारने लगे। जान मारने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि घटना की वीडियो भी बनाई है। मारपीट करने वालों में हरबर्टपुर के कोर्ट रोड के पास पीएनबी बैंक के पास निवासी नकुल और सागर मुख्य रूप से शामिल थे।
विज्ञापन

वहीं, जस्सोवाला निवासी नकुल राणा ने बताया कि वह सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य करते हैं। शुक्रवार को वह दिन में करीब दो बजे दिनकर विहार निवासी वर्षा रावत के घर कैमरा लगाने गए थे। जैसे ही घर में कैमरा लगाकर बाहर निकले तो राजेश चौहान ने बुलाकर गली-गलौज शुरू कर दिया। इस दौरान अंकित कंसल नाम का व्यक्ति मौके पर पहुंचा। वह बिना बात के मारने लगा। बताया कि अंकित कंसल के साथ आपराधिक प्रवृति के कुछ लोग ईंट, पत्थर और डंडों से उन्हें मार रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हुआ था। अन्य दो पक्ष बीच-बचाव के गए थे। बताया कि अन्य दो पक्षों में भी मारपीट हो गई। मौके पर पहुंचे बाजार चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। क्रास मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य पक्षों की ओर से भी तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed