{"_id":"5e387b168ebc3e4ae765c1a9","slug":"the-body-of-a-youth-found-in-the-intake-of-dhakrani-power-house-vikas-nagar-news-drn334935312","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढकरानी पावर हाउस के इंटेक में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढकरानी पावर हाउस के इंटेक में मिला युवक का शव
विज्ञापन
पटेलनगर क्षेत्र से लापता युवक का शव सोमवार को विकासनगर के ढकरानी पावर हाउस के पास शक्ति नहर के इंटक में मिल गया। चार दिन से लापता युवक की मौत की वजह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आने की उम्मीद है।
विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के ढकरानी पॉवर हाउस में तैनात कर्मचारियों ने सोमवार सुबह शक्ति नहर के इंटक में एक शव फंसा देखा। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को वहां से निकलवा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक आईडी मिली। आईडी के आधार पर युवक की पहचान दीपक सिंह (20) पुत्र कुंदन सिंह निवासी ग्राम मल्हान नयागांव थाना पटेलनगर के रूप में हुई। युवक चार दिन से घर से लापता चल रहा था। परिजनों ने पटेलनगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि दीपक पहले सेलाकुई में नौकरी करता था। कुछ दिन से वह मोहब्बेवाला के एक संस्थान में काम करता था। दीपक के मोबाइल की आखिरी लोकेशन सेलाकुई में मिली थी। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ पाएगी। जांच के दौरान यह साफ हो पाएगा कि नया गांव का दीपक वहां कैसे पहुंचा। दीपक के परिजन भी वजह को लेकर कुछ खास नहीं बता पा रहे हैं।