{"_id":"68546f1283958672b90e5bc0","slug":"the-body-found-in-dhakrani-intake-has-been-identified-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-719805-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ढकरानी इंटेक में मिले शव की हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ढकरानी इंटेक में मिले शव की हुई पहचान
Fri, 20 Jun 2025 01:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के शक्तिनहर के ढकरानी इंटेक में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान हो गई है। मृतक का नाम ईश्वर सिंह (45) पुत्र भीकम सिंह था। मृतक डाकपत्थर के चिल्ड्रन एकेडमी के पास झुग्गी मोहल्ला निवासी था। प्रथम दृष्टया में पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़ कर देख रही है।बुधवार सुबह ढकरानी इंटेक में एक व्यक्ति का शव मिला था। कोई दस्तावेज न मिलने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। कोतवाली पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उसकी फोटो और सूचना देहरादून और सीमांत क्षेत्र के थानों के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजी थी। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि मृतक की पहचान डाकपत्थर के चिल्ड्रन एकेडमी के पास झुग्गी मोहल्ला निवासी ईश्वर सिंह (45) पुत्र भीकम सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के हवाले से बताया कि मृतक मंगलवार शाम चार बजे घर से निकला था। मृतक जंगल से लकड़ियां चुग कर और उन्हें बेचकर अपना गुजारा करता था। वह बीमार था और अक्सर शराब का सेवन भी करता था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल पाएगा। बताया कि मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।