फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The BJP will launch a campaign to plant six lakh saplings on Harela

Dehradun News: भाजपा हरेला पर छह लाख पौधे लगाने का चलाएगी अभियान

Thu, 16 Jul 2026 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The BJP will launch a campaign to plant six lakh saplings on Harela
देहरादून। भाजपा हरेला पर्व पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेशभर में छह लाख पौधे रोपने का अभियान चलाएगी। बृहस्पतिवार से शुरू होकर एक माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत राज्य में बूथ स्तर पर न्यूनतम 50 पौधे मंत्रियों, सांसदों, विधायकों आदि जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के सहयोग से लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि पौधरोपण का यह अभियान 16 जुलाई से प्रारंभ होकर 15 अगस्त तक चलेगा। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के त्यौहार हरेला को पार्टी एक पेड़ मां के नाम अभियान के रूप में मनाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट के संयोजन में महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट, किसान मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल मेंदोली को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम जनमानस से पूर्ण मन, वचन, कर्म से पौधरोपण करने की अपील की है। परिहार ने बताया कि महाअभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी संगठन ने जिला स्तर व मंडल स्तर पर भी विशेष समितियों का गठन किया है। जो राज्य के सभी 11,729 बूथों पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनसहयोग से पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को पूरा करेंगे। सांसद अपने क्षेत्र में न्यूनतम 10, विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्षों, मेयर, नगर पालिका, पंचायत अध्यक्षों एवं ब्लॉक प्रमुखों की ओर से अपने-अपने क्षेत्रों में न्यूनतम 15 पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान में पौधे की सुरक्षा व देखरेख की जिम्मेदारी को भी निर्धारित किया जा रहा है। पौधरोपण के बाद प्रत्येक पौधे की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से कार्यकर्ताओं के नाम निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed