{"_id":"6a5a9bd9e32998ced901299d","slug":"the-bjp-mahila-morcha-held-a-protest-rally-dehradun-news-c-5-1-drn1088-1020847-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: भाजपा महिला मोर्चा ने रैली निकाल किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: भाजपा महिला मोर्चा ने रैली निकाल किया प्रदर्शन
विज्ञापन
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के देहरादून दौरे के दौरान शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने आक्रोश रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से महिला आरक्षण और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर जवाब मांगा। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया। आयोजन स्थल जाने की जिद पर अड़ी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आराघर चौक पर रोक लिया। यहां से सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन छोड़ा गया।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब यह ऐतिहासिक विधेयक संसद में पारित हो रहा था, तब कांग्रेस और राहुल गांधी ने महिलाओं के हित में अपेक्षित भूमिका नहीं निभाई।
महानगर अध्यक्ष सुमन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को यह भी बताना चाहिए कि विपक्ष में रहते हुए उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में सड़क से लेकर सदन तक क्या प्रयास किए? प्रदर्शन के दौरान कमली भट्ट, पूनम शर्मा, सुषमा कुकरेती, मनोरमा काला, हेमा परिहार, पूजा, निधि शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहीं।