फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The birth anniversary of Daksh Prajapati, the first king

Dehradun News: प्रजापति समाज ने धूमधाम से मनाई दक्ष प्रजापति की जयंती

Mon, 29 Jul 2024 04:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
The birth anniversary of Daksh Prajapati, the first king
Iकुम्हार मंडी स्थित शिव पार्वती मंदिर परिसर में हुआ कार्यक्रमI
विज्ञापन




भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र धरती के प्रथम राजा दक्ष प्रजापति की जयंती श्री शिव-पार्वती मंदिर कुम्हार मंडी में धूमधाम से मनाई गई। इसमें बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोगों ने भाग लिया। सुबह महायज्ञ का आयोजन किया गया।




कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं संस्था के संरक्षक रामसिंह प्रजापति, विशिष्ट अतिथि पछवादून उपाध्यक्ष श्रीपाल प्रजापति, रामपाल प्रजेश, साम्बा जम्मू कश्मीर से आए मोहनलाल प्रजापति, कैलाश प्रजापति आदि ने किया। प्रजापति सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राजकुमार दक्ष ने समाज के लोगों से एकजुट होने, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया। एडवोकेट चंद्रपाल सिंह प्रजापति ने दक्ष प्रजापति की महिमा का वर्णन किया। महिला मंडली ने भजन-कीर्तन किया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान संस्था के सचिव सुमित प्रजापति, नवीन कुमार, रमेश कुमार, ललित वर्मा, भाजपा नेता पुष्पा प्रजापति, अशोक प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed