{"_id":"659061e4b9691896c80469a9","slug":"the-annual-function-was-organized-with-great-pomp-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-318534-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नन्हें छात्रों ने मनमोहक गीतों पर प्रस्तुति देकर बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नन्हें छात्रों ने मनमोहक गीतों पर प्रस्तुति देकर बांधा समां
विज्ञापन
Iसेपियंस स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव, छात्र-छात्राओं ने योगासन कर योग के महत्व बताएI
सेपियंस स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। विद्यालय को फूलों और रंगोली सजाया गया। नन्हें बच्चों ने मनमोहक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास कर योग का महत्त्व बताया। वहीं, कृषक जीवनी पर आधरित लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। जौनसारी, गढ़वाली, पंजाबी गानों पर जमकर नृत्य किया।
वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ डिप्टी कमांडेंट बीएसएफ हेमंत कोटियाल, अध्यक्ष इंदिरा रानी सपरा, प्रबंधक रविकांत सपरा, प्रधानाचार्य नवीन तनेजा ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर सभी अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया। इसके बाद नन्हें छात्रों ने मनमोहक गीत और नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कृषक जीवन पर आधारित लघु नाटिका ने दर्शकों का मन मोह लिया। गणेश, शिव स्तुति, नारी सशक्तीकरण, पंचतत्व, कव्वाली, एक सफर जिंदगी, अच्युतम अभोगी आदि गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने कला एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी भी आयोजित की। इसमें विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों को दिखाई गई। इस दौरान शिव कुमार यादव, इंद्र मोहन, राकेश भारद्वाज, रिकेश शर्मा, राज प्रताप सिंह, अश्विनी कुमार, संजय चौहान, गीतिका थापा, नीलम राणा, रजनी आदि उपस्थित रहे।