फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The accused, who was banished from the district under the Goonda Act, reached Doon and was arrested.

Dehradun News: गुंडा एक्ट में जिला बदर किया गया आरोपी दून पहुंचा, गिरफ्तार

Sun, 01 Mar 2026 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The accused, who was banished from the district under the Goonda Act, reached Doon and was arrested.
जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर छह माह के लिए जिला बदर किए गए गुंडा एक्ट के आरोपी जगवीर सिंह नेगी को फिर से जिले में प्रवेश करने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, सक्रिय अपराधियों व अवैध क्रिया कलापों में लिप्त व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस 28 फरवरी देर रात संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान महाराणा प्रताप चौक के पास एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा और चढ़ाई से फिसलकर गिर गया। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम जगवीर सिंह नेगी निवासी बालावाला बताया। जांच में पता चला कि जिला मजिस्ट्रेट ने सात जनवरी 2026 को उसे छह महीने के लिए देहरादून जिले की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया था। इसकी तामील भी कराई जा चुकी थी। इसके बावजूद वह रायपुर क्षेत्र में पाया गया। पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed