फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The accused of raping a teenager and his companion arrested

Dehradun News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी और साथी युवक गिरफ्तार

Fri, 04 Apr 2025 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
The accused of raping a teenager and his companion arrested
- ईद मनाकर लौट रही किशोरी से जंगल में किया था दुष्कर्म
विज्ञापन


- ममेरी बहन के साथ आरोपी के साथी ने की थी मारपीट और छेड़खानी

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के तिमली के जंगल में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, किशोरी की ममेरी बहन के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी के साथी युवक को भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार ईद के दिन (31 मार्च) को कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के एक गांव में रिश्तेदारों के संग ईद मनाने गई थी। उसके साथ ममेरी बहन और एक दोस्त भी था। घर वापसी के दौरान तिमली के जंगल में तीनों को उनके गांव के ही रहने वाले बाइक सवार दो युवक मूसा और दिलशाद ऊर्फ दिल्ला मिले।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों ने किशोरियों के दोस्त को मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद दोनों किशोरियों को जंगल में ले गए। जहां मूसा ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वहीं, दिलशाद ने दूसरी किशोरी के साथ मारपीट और छेड़खानी की। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, मारपीट, आपराधिक धमकी, छेड़खानी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी मूसा और दिलशाद ऊर्फ दिल्ला को दंडपुर के जंगल की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed