फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The accused and his minor accomplice surrendered

Dehradun News: मोईन को गोली मारने वाले आरोपी और उसके नाबालिग साथी ने किया समर्पण

Wed, 23 Apr 2025 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The accused and his minor accomplice surrendered

विज्ञापन
बंजारावाला में मोईन नाम के युवक को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी युगांतर अरोड़ा और उसके नाबालिग साथी ने पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण कर दिया है। युगांतर की मोईन से एक युवती के संबंध में रंजिश थी। मोईन इस युवती से प्रेम करता था और उसने युवती के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। इसी बात पर युगांतर ने मोईन को गोली मारी थी। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद हुआ है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 19 अप्रैल को बंजारावाला के चानचक चौक स्थित साजिद मलिक के घर के बाहर उनके साले मोईन को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारी थी। मोईन को यह गोली कंधे के नीचे छाती पर लगी, जिससे उसकी जान बच गई थी। उसने आरोपियों को पहचान लिया था। बताया था कि उसे गोली गांव के रहने वाले युगांतर अरोड़ा ने मारी है। इस मामले में पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के कुछ घंटों बाद ही युगांतर के एक साथी बुग्गावाला के रहने वाले आयुष सैनी को गिरफ्तार किया गया था। आयुष भी युगांतर के साथ घटनास्थल पर आया था। जबकि, बाइक सवार दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे थे। इसी बीच मंगलवार को युगांतर अरोड़ा ने एक नाबालिग साथी के साथ आईएसबीटी चौकी पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। युगांतर पंजाबी बाग सहारनपुर का रहने वाला है। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मोईन का उनके समाज की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसने युवती के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। इस पर मोईन का उससे झगड़ा भी हुआ था। वह मोईन को सबक सिखाना चाहता था। लिहाजा उसने मोईन को गोली मार दी थी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी युगांतर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed