फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The accused also assaulted Arman Doval, a youth injured

Dehradun News: घायल युवक से अस्पताल में मारपीट

Mon, 14 Jul 2025 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The accused also assaulted Arman Doval, a youth injured
बंजारावाला में मारपीट में घायल हुए युवक अर्मन डोभाल से आरोपियों ने कोरोनेशन अस्पताल में भी मारपीट की। अर्मन के पिता देवेंद्र डोभाल ने डालनवाला थाना पुलिस को बताया कि अर्मन गत दो जुलाई को राजस्थान से खाटूश्याम मंदिर के दर्शन कर लौटा था। वह बंजारावाला बंगाली कोठी पर पहुंचा तो वहां पर आशीष रांघड़, ऋषभ अग्रवाल, आयूष डंगवाल, सार्थक राणा, सौरभ असवाल, अंकित पासी, आदेश थापा, काव्य रावत, आदर्श, हिमांशु नौटियाल, दिव्यांश के साथ 30 से 35 युवकों ने मारपीट की। अर्मन पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। घायल अवस्था में अर्मन को कोरोनेशनल अस्पताल पहुंचाया गया। देवेंद्र डोभाल ने आरोप लगाया कि ये सब युवक अर्मन का पीछा करते हुए कोरोनेशन अस्पताल भी पहुंच गए और उसके साथ वहां भी मारपीट की। एसएचओ डालनवाला मनोज मैनवाल ने बताया कि इन 11 नामजद के साथ 30-35 युवकों के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस घटना में नेहरू कॉलोनी थाने में भी मुकदमा दर्ज किया गया था जिसके बाद आठ आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed