फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The 73rd Annual Dhwa was held at Bhawan

Dehradun News: बाहरी के साथ आंतरिक रूप बदलने से प्राप्त की जा सकती है शक्ति

Mon, 23 Mar 2026 02:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The 73rd Annual Dhwa was held at Bhawan
देहरादून के कालिका मार्ग स्थित भवन श्री कालिका माता समिति में 73वें वार्षिक ध्वजारोहण महोत्सव के तहत रविवार को तीन दिवसीय शक्ति महासम्मेलन का शुभारंभ हुआ। पहले दिन संत-महात्माओं ने शक्ति तत्व पर विचार रखे। महासम्मेलन का शुभारंभ बनारस से आए राघव महाराज ने रामायण के दैनिक पाठ के साथ किया। इस अवसर पर हरिद्वार से आए डॉ. स्वामी बलराम मुनि महाराज, महंत रवि देव शास्त्री, स्वामी विष्णु दास महाराज, स्वामी हेमंत कश्यप महाराज और स्वामी अरुण दास महाराज ने शक्ति तत्व की महत्ता पर प्रवचन दिए। संतों ने कहा कि आत्मा, महात्मा, सर्वात्मा और परमात्मा सभी में मां का वास है। उन्होंने गंगा, गायत्री और गीता को शक्ति के पवित्र रूप बताते हुए कहा कि हमारे जीवन में मातृ, पितृ, आचार्य, अतिथि और राष्ट्र को देवतुल्य मानने की भावना होनी चाहिए, तभी सच्चा प्रेम प्रकट होता है। इस दौरान मथुरा से आए राम देव ने सारे तीर्थ धाम आपके चरणों में भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में केवल आनंद, कमल गुप्ता, गगन सेठी, नरेश मैनी, संजय आनंद सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed