फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tharali disaster Six seriously injured were taken to AIIMS by helicopter Chamoli Cloudburst News

थराली आपदा: छह गंभीर घायलों को हेलिकॉप्टर से एम्स पहुंचाया, राहत एवं बचाव कार्यों के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sat, 23 Aug 2025 10:42 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 23 Aug 2025 10:42 PM IST
सार

शुक्रवार की रात चमोली जिले के थराली और आसपास के 15 किलोमीटर के इलाके में अतिवृष्टि से जमकर तबाही मची। आसमान से बरसी इस आफत में संगवाड़ा गांव में मकान गिरने से कविता (20) की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं चेपड़ों गांव से गंगा दत्त जोशी (78) लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Tharali disaster Six seriously injured were taken to AIIMS by helicopter Chamoli Cloudburst News
थराली आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थराली आपदा में छह गंभीर घायलों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से एम्स पहुंचाया गया है। वहीं, 24 से अधिक लोगों का मौके पर इलाज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत एवं बचाव कार्यों लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

थराली में आई आपदा के बाद प्रदेश सरकार ने राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को पूर्ण अलर्ट पर रखा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, राज्य सरकार आपदा पीड़ितों के साथ है और उनके उपचार एवं राहत कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा एवं चमोली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता से आपदा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर न केवल घायलों का उपचार किया, बल्कि मानसिक रूप से आहत पीड़ितों की काउंसलिंग भी की। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त चिकित्सक दल एवं संसाधन भेजे जाएंगे। साथ ही, सीएमओ चमोली को निर्देश दिए गए हैं कि स्थिति सामान्य होने तक ग्राउंड जीरो पर रहकर राहत कार्यों की निगरानी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli Cloudburst: थराली में तबाही; बादल फटा...एक युवती की मौत, एक लापता, 400 लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे

डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में थराली सीएचसी में चार चिकित्सा अधिकारी, छह स्टाफ नर्स, एक फार्मासिस्ट, एक ड्राइवर एवं एम्बुलेंस सहित जीवन रक्षक दवाओं के साथ टीम सक्रिय रूप से तैनात है। इसके अलावा एसडीएच कर्णप्रयाग से दो विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं दो अतिरिक्त 108 एम्बुलेंस को आपदा क्षेत्र में तैनात किया गया है। वहीं, पीएचसी देवाल से एक अतिरिक्त चिकित्साधिकारी को भी मौके पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed