फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tharali by-election in uttarakhand bjp congress exam

थराली उपचुनाव: जाजू-भट्ट ने निबटा दिए कई चुनाव, अनुग्रह-प्रीतम का पहला इम्तिहान

Sun, 27 May 2018 09:20 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 27 May 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
Tharali by-election in uttarakhand bjp congress exam
ajay bhatt - फोटो : amar ujala

थराली में सियासी घमासान के बीच एक मुकाबला अनुभवी जोड़ी बनाम नई जोड़ी का भी है। भाजपा में कई चुनाव में साथ-साथ काम करने वाली प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अनुभवी जोड़ी है, तो दूसरी तरफ  नई जिम्मेदारी के बाद पहली बड़ी परीक्षा से कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह हैं। किसकी अगुवाई में कौन सा दल बाजी मारता है ये तो नतीजा आने पर पता चलेगा, लेकिन सियासी घमासान के बीच ये दिलचस्प मुकाबला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र है।

विज्ञापन


थराली उपचुनाव में निर्णायक घड़ी आ चुकी है। सोमवार को मतदान होना है। भाजपा विधायक मगन लाल शाह के निधन से खाली हुई सीट पर उनकी पत्नी मुन्नी शाह पार्टी प्रत्याशी हैं। दूसरी तरफ  कांग्रेस ने पूर्व विधायक प्रो. जीतराम को जीत की उम्मीद के साथ मैदान में उतारा है। त्रिवेंद्र सरकार के सवा साल के कार्यकाल में यह पहला उपचुनाव है। इसकी अहमियत इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि इसके बाद निकाय और फिर लोकसभा चुनाव सामने हैं।
विज्ञापन


लिहाजा भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपनी सारी ताकत थराली में झोंक दी है। राज्य निर्माण के बाद हुए उपचुनाव में ये पहला चुनाव ऐसा माना जाएगा, जिसमें पार्टी के प्रभारियों ने सबसे ज्यादा समय दिया है। इस चुनाव की अहमियत इससे भी साफ  हो रही है। 2016 में उत्तराखंड के ऐतिहासिक सत्ता संग्राम के दौरान भी भाजपा में जाजू और भट्ट की जोड़ी ही सामने थी। इसके बाद, 2017 के विधानसभा चुनाव में भी इसी जोड़ी ने मोर्चा संभाला। इस हिसाब से देखें, तो थराली की जीत इस जोड़ी के लिए बहुत जरूरी है। जोड़ी का चुनावी अनुभव थराली में कसौटी पर है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि पार्टी का विजयी अभियान थराली में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थितियों के बीच, कांग्रेस की बात करें, तो भले ही अनुग्रह नारायण सिंह और प्रीतम सिंह राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं, लेकिन प्रभारी और अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद पहली बड़ी परीक्षा उनके लिए थराली में ही तय हुई है। एक हिसाब से इस नई जोड़ी के लिए चुनौती बड़ी है। उनके लिए उत्तराखंड में पहला चुनाव थराली से ही निकला है। पार्टी इस बात से खुश हो सकती है कि उसने भाजपा को थराली में कड़ी टक्कर दी है। यदि चुनाव नतीजा उसके अनुरूप आ जाए, तो ये उसके मनोबल को जमीन से आसमान तक में पहुंचा सकता है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने थराली दौरे से महसूस किया है कि जनता कांग्रेस को जिताने का मन बना चुकी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed