फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Thailand Princess Mahachakri Sirindhorn Will come uttarakhand on 13th February

कल उत्तराखंड आएंगी थाईलैंड की राजकुमारी,18 बार आ चुकीं भारत, पद्मभूषण से भी हुई थीं सम्मानित 

Wed, 12 Feb 2020 12:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 12 Feb 2020 12:43 PM IST
सार

  • काठगोदाम के सर्किट आवास और रेडिसन होटल में करेंगी रात्रि प्रवास 
  • शुक्रवार को दिल्ली के लिए होंगी रवाना, पहली बार आएंगी कुमाऊं 

विज्ञापन
Thailand Princess Mahachakri Sirindhorn Will come uttarakhand on 13th February
थाईलैंड की प्रिंसेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में निजी दौरे पर थाईलैंड के रॉयल फैमिली की राजकुमारी महाचक्री सिरिंधोर्न बृहस्पतिवार को पंतनगर पहुंचेंगी। राजकुमारी रुद्रपुर स्थित रेडिसन होटल के रॉयल सुईट में रात्रि प्रवास के बाद शुक्रवार को विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

विज्ञापन


थाईलैंड की चूलाचोमक्लाओ रॉयल मिलिट्री अकादमी में शिक्षक एवं संस्कृत, संगीत और एस्ट्रोनामी में गहरी रुचि रखने वाली राजकुमारी महाचक्री सिरिंधोर्न के तय कार्यक्रम के अनुसार वह दिल्ली से एयर इंडिया के विशेष विमान (एटीआर-72) से दोपहर बाद पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगी।
विज्ञापन


यहां करीब आधा घंटा रुकने के बाद राजकुमारी सर्किट हाउस काठगोदाम रवाना हो जाएंगी। काठगोदाम से रात्रिविश्राम के लिए देर रात रेडिसन होटल रुद्रपुर के लिए रवाना होंगी। अगले दिन शुक्रवार सुबह वह दिल्ली के लिए पंतनगर एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 बार भारत यात्रा समेत पद्मभूषण से सम्मानित हो चुकी हैं राजकुमारी

शेड्यूल्ड प्रोग्राम आते ही डीएम ने संबंधित एसडीएम और सीओ को पत्र जारी कर राजकुमारी की अगवानी, विदाई, सुरक्षा, आरक्षण यातायात नियंत्रण आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित एसएसपी को प्रोटोकाल नियमों और शासनादेशों में उल्लिखित प्रावधानों के अनुसार सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

राजकुमारी सिरिंधोर्न को भारत से विशेष लगाव है। वह 18 बार भारत के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर चुकीं हैं। कुमाऊं में यह उनकी पहली यात्रा होगी। राजकुमारी को भारत सरकार ने वर्ष 2017 में पद्मभूषण से सम्मानित किया था। इसके साथ ही उन्हें इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, वर्ल्ड संस्कृत अवार्ड और रमन मैग्सेसे अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed