{"_id":"5919f95d4f1c1be929f22ae8","slug":"textile-industry-will-give-employment-to-10-million-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश भर में एक करोड़ लोगों को रोजगार देगा टेक्सटाइल उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश भर में एक करोड़ लोगों को रोजगार देगा टेक्सटाइल उद्योग
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Tue, 16 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेक्सटाइल उद्योग आने वाले समय में देश भर में एक करोड़ नए रोजगार उपलब्ध कराएगा। हस्तशिल्प में होने वाली कारीगरी को अपग्रेड कर उत्पादों को एक्सपोर्ट के लायक बनाया जाएगा। इसके लिए अत्याधुनिक ट्रेनिंग प्रोग्राम सेंटर खोले जाएंगे। जिले में पाए जाने वाले खड़िया पत्थर में नक्काशी कर आकर्षक मूर्तियां बनाई जाएंगी। यह बात केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने बागेश्वर में कही।
विज्ञापन
सोमवार को आरएसएस के पथ संचलन कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय राज्य मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार टेक्सटाइल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। टेक्सटाइल उद्योग का लक्ष्य मौजूद क्वालिटी को अपग्रेड कर माल को एक्सपोर्ट के लायक बनाना है। टेक्सटाइल उद्योग में आने वाले समय में एक करोड़ नए रोजगार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बजट के हिसाब से कलस्टर तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बागेश्वर में पाई जाने वाली खड़िया से सुंदर कलाकृतियां बनाने का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। खड़िया पत्थर में नक्काशी की ट्रेनिंग के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे। इन कलाकृतियों को देश के साथ ही विदेश में भी बाजार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा वुडन पर भी नक्काशी के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
जापानियों को पसंद आए सामा की भेड़ के ऊन से निर्मित कपड़े
जिले के सामा में पाली जा रहीं मेरीनो प्रजाति की भेड़ों के ऊन से निर्मित कपड़े जापानियों को विशेष पसंद आए हैं। खादी ग्रामोद्योग अल्मोड़ा को जापान से इस ऊन से निर्मित कपड़ों का बड़ा आर्डर मिला है। इसको देखते हुए यहां के भेड़ पालकों को आस्ट्रेलियन नस्ल की भेड़ें उपलब्ध कराई जाएंगी। सूपी में भेड़ प्रजनन केंद्र को बढ़ावा दिया जाएगा। राज्यमंत्री अजय टम्टा बताया कि प्रदेश में इस समय 15 मीट्रिक टन सिल्क का उत्पादन हो रहा है। इसे और बढ़ाया जाना है।