फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tet certificate compulsory for lt applicants

सहायक अध्यापक के लिए अप्लाई किया है तो अब देना होगा एक और सर्टीफिकेट

Fri, 30 Mar 2018 07:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Mar 2018 07:27 AM IST
विज्ञापन
tet certificate compulsory for lt applicants
Teacher

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक (एलटी) के 1272 रिक्त पदों का परीक्षा परिणाम घोषित करने से पहले अभ्यर्थियों से एक और प्रमाण पत्र मांगा है।

विज्ञापन


आयोग ने अभ्यर्थियों से टीईटी परीक्षा के अंक व प्रमाण पत्र मांगे हैं। अभ्यर्थियों को सात अप्रैल तक आयोग की वेबसाइट पर इसे अपलोड करना होगा। करीब 32064 अभ्यर्थियों ने एलटी भर्ती की लिखित परीक्षा दी है।
विज्ञापन


चयन आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी ने बताया कि शिक्षा विभाग, जनजाति कल्याण विभाग, स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में एलटी शिक्षकों के 1272 पदों के लिए 21 जनवरी को लिखित परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें 32064 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओटीपी के माध्यम से ही टीईटी की जानकारी अपलोड की जाएगी

tet certificate compulsory for lt applicants
demo pic
आयोग की ओर से परीक्षा परिणाम तैयार किया जा रहा है। इसके लिए एलटी परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थियों को टीईटी परीक्षा (सीटीईटी व यूटीईटी) के अंक व प्रमाण पत्र मांगे गए हैं।

आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर टीईटी मार्क अपडेशन मॉडल नाम से लिंक दिया गया। इस लिंक पर अभ्यर्थियों को अनुक्रमांक डालने पर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।

इस ओटीपी के माध्यम से ही टीईटी की जानकारी अपलोड की जाएगी। सचिव ने बताया कि टीईटी की जानकारी देने के लिए अभ्यर्थियों को सात अप्रैल तक का समय दिया गया। जिसके बाद नियमों के अनुसार एलटी परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed