फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   terrorist can enter from india nepal border

आतंकियों की घुसपैठ को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट

Sat, 18 Feb 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो / अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Sat, 18 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
terrorist can enter from india nepal border
ssb

गुजरात सीमा से विस्फोटक लेकर पांच आतंकियों के भारतीय सीमा पर प्रवेश की सूचना से भारत-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा तंत्र अलर्ट हो गया है।

विज्ञापन


दोनों देशों के बीच आवाजाही करने वालों पर निगरानी के साथ ही पुलिस को वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया तंत्र को भी बार्डर की गतिविधियों पर खास नजर रखने को कहा गया है। बार्डर पर तैनात एसएसबी की 57वीं बटालियन को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन


एसएसबी के कमांडेंट केसी राणा ने बताया कि देश की किसी भी सीमा पर आतंकी घटनाक्रम का पता चलते ही भारत-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ा दी जाती है। गुजरात बार्डर से आतंकियों की घुसपैठ की खबर का पता चलने पर यहां भी सुरक्षा तंत्र को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बीओपी को सीमा पर पेट्रोलिंग बढ़ाने को कहा गया है। खुफिया विंग को भी सतर्क किया गया है। इसके अलावा आवाजाही करने वालों की सघन तलाश के निर्देश दिए गए हैं। विशेष कर नेपाल से भारत को आने वालों की गहनता से तलाशी लेने को कहा गया है।

इधर पुलिस ने भी चौकसी बढ़ा दी है। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि एसपी रामचंद्र राजगुरु के निर्देश पर नेपाल से आने वाले लोगों के साथ ही वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र को भी सतर्क कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed