फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   terrorist attack injured army jawan deepak nainwal in serious condition

आतंकी मुठभेड़ के दौरान घायल जवान की हालत गंभीर, पुणे में होगा इलाज

Fri, 27 Apr 2018 12:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 Apr 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
terrorist attack injured army jawan deepak nainwal in serious condition
deepak nainwal

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में 10 अप्रैल की रात सेना की आतंकियों के साथ 17 घंटे तक चली मुठभेड़ में घायल हुए देहरादून के जवान नायक दीपक नैनवाल की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


अब उनका इलाज पुणे में होगा। चिकित्सकों ने उन्हें ट्रेन से पुणे ले जाने को कहा है, जबकि परिजनों का कहना है कि ट्रेन से दो दिन लगेंगे। दीपक के परिजनों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मदद की अपील की। इस पर सीएम ने सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत से बात की तो सेना ने पूरी मदद करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राइफल्स के नायक दीपक नैनवाल के भाई प्रदीप ने बताया कि सेना के राष्ट्रीय राइफल्स हॉस्पिटल, दिल्ली में दीपक का इलाज चल रहा है। जवान के कमर से नीचे का हिस्सा काम नहीं कर रहा है। चिकित्सकों ने अभी घाव भरने तक करीब दस दिन यहीं इलाज के बाद पुणे ले जाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ट्रेन से पुणे पहुंचने में कम से कम दो दिन लगेंगे। लिहाजा जहाज या हेलीकॉप्टर के जरिये दीपक को पुणे ले जाने की बात कही, जिसे खारिज कर दिया गया। बुधवार की रात दीपक के परिजनों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। उन्होंने दीपक को पुणे ले जाने के लिए एयर एंबुलेंस की मांग सीएम के सामने रखी।

सीएम ने सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत से बात की

terrorist attack injured army jawan deepak nainwal in serious condition
Bipin Rawat
इस पर सीएम ने सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत से बात की। बृहस्पतिवार शाम दीपक के परिजनों के पास सेना अधिकारियों का फोन आया। उन्होंने कहा कि नायक दीपक को सेना पूरी मदद देगी।

अब परिजन दीपक के घाव भरने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उन्हें एयर एंबुलेंस से पुणे रेफर किया जा सके। बीते 10 अप्रैल की रात दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों से मुठभेड़ में नायक दीपक नैनवाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उन्हें दिल्ली स्थित सेना के राष्ट्रीय राइफल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

चिकित्सकों की रिपोर्ट के अनुसार, दो गोलियां उनके फेफड़े को चीरती हुई दिल के पास लगी हैं। इसके चलते उनके शरीर के निचले हिस्से ने काम करना बंद कर दिया है। नायक दीपक नैनवाल के पिता चक्रधर प्रसाद ऑनरेरी कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed