{"_id":"fd50a1249d0a5f4555187e7ddac7f9e5","slug":"terror-of-monkey-in-rudraprayag-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों की दहशत से जीना हुआ दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों की दहशत से जीना हुआ दुश्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 18 Aug 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के गांवों में बंदरों की दहशत से ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
बंदर घरों में घुसकर सामान उठा रहे हैं। वहीं छोटे बच्चों और महिलाओं पर झपटा मार रहे हैं, जिससे खतरा बना हुआ है।
पट्टी बच्छणस्यूं के ग्राम पंचायत नवासू सहित अगस्त्यमुनि क्षेत्र के मरोड़ा, मवाना, घोलतीर, नगरासू में बंदर सुबह से शाम तक घरों के आंगन से लेकर छतों पर छलांग लगाकर उत्पात मचा रहे हैं।
खेतों में उगी मूली, मिर्च, ककड़ी, मक्का की फसल को भी तहस-नहस कर रहे हैं। स्थिति यह है कि घरों के अंदर घुसकर भी रोटी व अनाज तक उठा ले जा रहे हैं।
ग्राम पंचायत नवासू के ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह, मरोड़ा की ग्राम प्रधान रेखा देवी सहित सुरेंद्र सिंह रौथाण, गोपाल सिंह रौथाण, बीएस रौथाण, सत्येंद्र सिंह ने बताया कि बंदरों की दहशत से सबसे अधिक खतरा घरों में छोटे बच्चों और महिलाओं को बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से बंदरों की दहशत से निजात दिलाते हुए फसल क्षतिपूर्ति देने की भी मांग की है।
विज्ञापन