फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   terror of choti churail

उत्तराखंड में नहीं रुक रहा चोटी 'चुड़ैल' का आतंक, फिर दिया घटना को अंजाम

Sun, 13 Aug 2017 08:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 13 Aug 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
terror of choti churail
choti cut - फोटो : amarujala

उत्तराखंड में चोटी 'चुड़ैल' का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को फिर से रामनगर की शक्ति नगर कॉलोनी में एक महिला की चोटी कटने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


शक्ति नगर कॉलोनी में एक 48 वर्षीय महिला की चोटी कटने का दावा किया जा रहा है। महिला का नाम सलमा खातून है। और वह अपने पति मुन्ना के साथ शक्ति नगर कॉलोनी में किराए पर रहती है। बताया गया कि शनिवार सुबह करीब चार बजे सलमा की चोटी कटी। इस घटना के बाद से महिला बेहोश है। हल्‍द्वानी में नंदौल वैली के आम खेड़ा में दो महिलाओं की चोटी कटने का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद से दोनों महिलाएं बेहाश हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


शनिवार को देहरादून के एफआरआई और क्‍लेमनटाउन क्षेत्र में भी चोटी कटने की घटना सामने आनी की खबर है। वहीं देहरादून में शुक्रवार को एक किशोरी समेत तीन महिलाओं ने रहस्यमय ढंग से चोटियां और बाल कटने का दावा किया है। इन तीन घटनाओं के साथ चोटियां कटने के अब तक कुल छह मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार को चोटी और बाल कटने की तीन घटनाएं सामने आई हैं। इनमें एक घटना बृहस्पतिवार रात और दो दिन शुक्रवार को दिन में हुई। हालांकि किसी मामले में कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। पीड़िता कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।  पुलिस इन घटनाओं को मानसिक विकार से जोड़कर चल रही है। 

एक घंटे बाद कट गई दूसरी महिला की चोटी

terror of choti churail
choti cut
पहली घटना कैंट कोतवाली क्षेत्र के कौलागढ़ निवासी और ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कार्यरत कमर एजाज की भांजी आरजू के साथ हुई। वह उनके साथ ही रहती है। घरवाले घटनाक्रम के बारे में जिस तरह से बताते हैं, उसके मुताबिक शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे के करीब आरजू (14) ममेरी बहनों के साथ पहली मंजिल में धार्मिक ग्रंथ पढ़ रही थी। ग्रंथ के अध्याय को पूरा करने के बाद बहनें नीचे चली गईं, जबकि आरजू वॉश रूम चली गई थी। इसी बीच आरजू तीन बार चिल्लाई तो परिजन ऊपर की तरफ दौड़े। आरजू वॉश रूम के बाहर बेहोश पड़ी थी। परिजनों ने उसे उठाया तो नीचे बाल कटे हुए थे। बेहोशी की हालत में आरजू को सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया।

कौलागढ़ में आरजू के बाल काटे जाने का मामला गरम था कि एक घंटे बाद में पड़ोस में अन्य महिला प्रिया की चोटी कटने का शोर मच गया। जानकारी के मुताबिक  प्रिया बीमारी के चलते एक माह से अपने मायके में आई हुई है। प्रिया का दावा है कि वह वॉश रूम की तरफ गई थीं, उसी बीच उसकी चोटी अचानक कटकर नीचे गिर पड़ी।  खबर सुनते ही मौके पर लोगों का तांता लग गया। पुलिस का कहना है कि इस घटना से पहले प्रिया के परिजन आरजू के घर से बाल कटने की घटना सुनकर घर आए थे।   

रात में कटी फरजाना की चोटी
पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के कारगी में चोटी काटने की घटना बृहस्पतिवार रात में हुई। असलम की पत्नी फरजाना की बंद कमरे में सोते हुए चोटी काटे जाने का दावा किया है।  बकौल, फरजाना वह सुबह उठी तो घटना का पता लगा। पुलिस का कहना है कि घटना के बारे में जानकारी की जा रही है। फरजाना कुछ दिनों से बीमार चल रही है। 
 

अफवाह के अलावा कुछ नहीं

terror of choti churail
choti cut
चोटी अथवा बाल काटने की बात अफवाह के अलावा कुछ नहीं है। तीनों घटनास्थलों से कम से कम यही नतीजा निकला है। ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिल सका, जिससे घटना को सत्यापित किया जा सके। घटना के समय परिजन घर में मौजूद थे। न किसी को देखे जाने की बात सामने आई है। इन घटनाओं में एक समानता यह है कि इन सब के पास रिश्तेदारी से चोटी कटने का फोन आया है। 
- निवेदिता कुकरेती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

अब तक छह घटनाएं
जिले में चोटी और बाल काटे जाने की अब तक छह घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पहली घटना सेलाकुंई, दूसरी डोईवाला की केशव बस्ती, तीसरी घटना तिप्परपुर गांव में हुई। शुक्रवार को तीन अन्य घटनाएं सामने आई हैं।

अफवाह फैलाने वालों पर की जाए कार्रवाई
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था राम सिंह मीणा ने बताया कि चोटी काटने की बात में कोई सत्यता नहीं है। पुलिस कप्तानों को सतर्क किया गया है कि जान बूझकर समाज में दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed