{"_id":"68b17049bf0dafbca2079f11","slug":"tension-during-oath-ceremony-in-devprayag-block-pramukh-election-video-viral-tehri-uttarakhand-news-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: देवप्रयाग में शपथ समारोह के दौरान तनाव, दोनों पक्षों के बीच टकराव, वीडियो वायरल होने पर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: देवप्रयाग में शपथ समारोह के दौरान तनाव, दोनों पक्षों के बीच टकराव, वीडियो वायरल होने पर हुआ विवाद
Fri, 29 Aug 2025 02:57 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी गढ़वाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी गढ़वाल)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:57 PM IST
सार
देवप्रयाग में शपथ समारोह के दौरान तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद सारा विवाद खड़ा हुआ। सदन के अंदर घुसकर एक क्षेत्र पंचायत सदस्य को धमकाने की बात भी सामने आई।
विज्ञापन
देवप्रयाग में तनाव का माहोल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने देवप्रयाग ब्लॉक में राजनीतिक तनाव पैदा कर दिया है, जिसका असर शुक्रवार को हिडोलाखल में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान खुलकर देखने को मिला। समारोह के दौरान दोनों पक्षों के बीच भारी टकराव की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
घटना के दौरान, सदन के अंदर घुसकर एक क्षेत्र पंचायत सदस्य को धमकाने की बात भी सामने आई। इसकी शिकायत क्षेत्र पंचायत सदस्य सीताराम राणाकोटि ने विधायक से की। उन्होंने विधायक से अपने समर्थक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
इस विवाद के बाद सदन के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप गहमागहमी भी हुईं। हालात को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करते हुए भीड़ को हटाया।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand Cloudburst Live: रुद्रप्रयाग-चमोली-टिहरी में फटा बादल, देवाल में एक शव बरामद, दो की मौत, कई लापता
ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद का असर अब जनप्रतिनिधियों के औपचारिक कार्यक्रमों में भी दिखाई देने लगा है। इस घटना से क्षेत्र में राजनीतिक तनाव की स्थिति बनी हुई है।