फोन पर गेम खिलाने के बहाने मकान मालिक के बेटे को कमरे में ले गया किराएदार, फिर किया कुकर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में मोबाइल पर गेम खेलने का झांसा देकर एक किराएदार युवक ने मकान मालिक के पांच साल के मासूम के साथ कुकर्म किया। मासूम के परिजन की शिकायत पर हरकत में आई सिडकुल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सिडकुल क्षेत्र में एक व्यक्ति के यहां तीन पूर्व कुछ युवकों ने कमरा किराए पर लिया था। मंगलवार को दो युवक सिडकुल की औद्योगिक इकाईयों में काम ढूंढने के मकसद से गए थे जबकि उनका एक दोस्त कमरे पर ही रुक गया था।
इसी दौरान किराएदार युवक अपने मकान मालिक के पांच साल के बेटे को मोबाइल पर गेम खिलाने का झांसा देकर अपने कमरे में ले गया। जहां उसने मासूम के साथ कुकर्म किया।
देर शाम गिरफ्तार हुआ युवक
वापस घर लौटे बेटे को डरा सहमा देखकर मां ने जब विश्वास में लेकर बातचीत की तब मासूम ने पूरा घटनाक्रम की जानकारी दी। पीड़ित परिवार ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
एसओ प्रशांत बहुगुणा के निर्देश पर पहुंची पुलिस टीम युवक को अपने साथ थाने ले आई। देर शाम ही मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर 22 वर्षीय आरोपित हेमंत पुत्र महादेव निवासी उंगली जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है।