उत्तराखंड: गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर टैंपो ट्रेवलर खाई में गिरा, 9 की मौत, पांच लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। एक टैंपो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत-बचाव में जुट गर्इ है। बता दें कि उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री हाईवे पर सुनगर और भुक्की के बीच हादसा हुआ। यात्रियों से भरा टेंपो ट्रेवलर अचानक अनियंत्रित हो गया और खार्इ में गिर गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गर्इ है। टीम शवों को खार्इ से बाहर निकालने में जुटी हुई है। घायलों को नजदीकी के अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बारिश होने की वजह से घायलों के रेस्क्यू होने में परेशानी आ रही है।
मिनी बस के खार्इ में गिरने से गर्इ थी 14 लोगों की जा चुकी जान
बता दें कि इससे पहले भी उत्तरकाशी में एक मिनी बस गिरने से बड़ा हादसा हो चुका ह। बीते चार सितंबर को भटवाड़ी के निकट जबरदस्त भूस्खलन की चपेट में आकर एक टैंपो ट्रेवलर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा था।
हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ था। ये लोग गंगोत्री में देव डोली को स्नान कराने के बाद गांव लौट रहे थे।
मरने वालों में दो दंपती और पिता-पुत्री शामिल थे। वाहन में चालक समेत 15 लोग सवार थे। ये सभी एक ही गांव के रहने वाले थे और रिश्तेदार बताए गए।