फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Temples of Baba Jaswant Singh and Harbhajan Singh will be built in Sainik Dham

सैन्य धाम में बनेंगे बाबा जसवंत सिंह और हरभजन सिंह के मंदिर

Wed, 23 Jun 2021 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Temples of Baba Jaswant Singh and Harbhajan Singh will be built in Sainik Dham
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को पुरुकुल स्थित सैन्य धाम के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर भी अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्माण एजेंसी को सैन्य धाम का निर्माण दो चरणों में तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव व सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सैन्य धाम के लिए आवंटित भूमि और उससे लगती निजी भूमि को अलग-अलग चिह्नित कर अप्रोच रोड के लिए दी जाने वाली भूमि निर्धारित की जाए। कहा कि शासन स्तर से यदि कोई कार्रवाई होनेे है तो इसके लिए तत्काल पत्रावलियां भेजी जाए। कैबिनेट मंत्री ने निर्माण एजेंसी पेयजल निगम निर्माण शाखा को निर्देशित किया कि सैन्य धाम का निर्माण दो चरणों में पूरा किया जाए। पहले चरण में अप्रोच रोड प्रवेशद्वार, सेना में पूजे जाने वाले बाबा जसवंत सिंह और बाबा हरभजन सिंह के मंदिर और सैन्य साजो सामान स्थापित करने के प्लेटफार्म एवं चहारदीवारी का कार्य पूरा किया जाए। कहा कि सैन्य धाम की भव्यता में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए पेशेवर डिजायनरों का प्रस्तुतीकरण आमंत्रित करें। इस दौरान सचिव सैनिक कल्याण एलपैनई , डीएम डॉ. आशीष श्रीवास्तव, चीफ इंजीनियर पेयजल निगम सुभाष चौहान, एमडी उपनल बिग्रेडियर पीपीएस पहवा, निदेशक सैनिक कल्याण बिग्रेडियर केवी चंद, सेवानिवृत्त मेजर जनरल सम्मी सबरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed