फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Temperature, records broken this year, mercury of 39.6 degrees, Doon Sunday was hottest in entire state

बरसी आग: इस साल का टूटा रिकॉर्ड, 39.6 डिग्री के पारे से रहे लोग बेहाल, पूरे प्रदेश में दून का संडे रहा सबसे गर्म

Mon, 16 May 2022 02:22 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 16 May 2022 02:22 PM IST
सार

रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो इस साल का अब तक का अधिकतम तापमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 23.4 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Temperature, records broken this year, mercury of 39.6 degrees, Doon Sunday was hottest in entire state
गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले कई दिनों से आसमान से बरस रही आग के चलते राजधानी दून व आसपास के इलाकों में इस साल गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो राजधानी दून रविवार को पूरे प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रहा। रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो इस साल का अब तक का अधिकतम तापमान है। 

विज्ञापन


वहीं, न्यूनतम तापमान भी 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। जहां तक राज्य के दूसरे शहरों में अधिकतम तापमान का सवाल है, तो पंतनगर में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री, मुक्तेश्वर में 29 डिग्री और टिहरी में 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन


वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पूर्व राजधानी दून का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में इस साल राजधानी दून का यह अधिकतम तापमान है। पिछले साल 28 मई को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 मई 2012 को राजधानी में सबसे अधिक तापमान 43.1 डिग्री किया गया था दर्ज

वहीं, 2020 में 27 मई को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री और साल 2019 में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया था। 30 मई 2012 को राजधानी में सबसे अधिक तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया था, जो फिलहाल अब तक का दर्ज किया गया अधिकतम तापमान है। उधर, सूरज के आंख तरेरने और आसमान से बरस रही आग से लोग गर्मी से बेहाल रहे।

अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री पहुंचने से पूरे दिन लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ा। रात साढ़े नौ बजे तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री और रात 12 बजे अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 25 डिग्री के ऊपर रहने से लोगों को रात में भी गर्मी का जबरदस्त सामना करना पड़ा। रविवार को राजधानी की सड़कों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। गाड़ियों की आवाजाही बेहद कम रही।

गनीमत रही कि रविवार होने से ज्यादातर सरकारी कार्यालय, स्कूल कॉलेज बंद होने से लोग अपने घरों में कैद रहे। उधर, मौसम विज्ञानियों ने सोमवार को भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई है। ऐसे में सोमवार को भी जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें...मर गई मां की ममता:  तीसरी बेटी होने पर जंगल में फेंक आई, दूसरे दिन फिर देखने पहुंची, शव को ऐसे लगाया ठिकाने

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दो-तीन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और पश्चिम बंगाल से आ रहीं नम हवाओं के चलते पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed