फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Weather Update Temperature reaches 37 degrees for first time in season

Uttarakhand Weather: सीजन में पहली बार 37 डिग्री पहुंचा तापमान, 19 अप्रैल को ऐसा रहेगा मौसम

Thu, 18 Apr 2024 10:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 18 Apr 2024 10:27 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। बारिश के बाद तापमान में कमी की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
uttarakhand Weather Update Temperature reaches 37 degrees for first time in season
गर्मी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बुधवार को पछवादून में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया है। जलती और चुभती गर्मी से लोग पस्त नजर आए। गर्मी अधिक होने के चलते कई लोग घरों से बाहर ही नहीं निकले। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

विज्ञापन


बीते तीन दिनों से पछवादून में मौसम काफी सुहावना था। आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह से शाम तक ठंडी हवाएं चल रही है। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी, लेकिन बुधवार को गर्मी ने एक बार फिर अपना असर दिखाया। सुबह से ही चटक धूप खिली थी। दोपहर करीब 12.00 बजे सूरज के आसमान चढ़ते ही वातावरण में गर्मी बढ़ गई। दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन


गर्मी के चलते लोग बाजारों में खरीदारी के लिए नहीं निकले। जरूरी काम से घर से निकले लोगों को भी धूप से बचाव के लिए छाते का सहारा लेना पड़ा। अब तक घरों में केवल पंखे चल रहे थे, लेकिन गर्मी बढ़ने के चलते लोगों को कूलर और एसी चलाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


Elections 2024: उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम का दावा, कहा- पांचों सीटें 20 से 25 लाख मतों से जीतेंगे


शाम 6.00 बजे के बाद तापमान में हल्की गिरावट आई। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। बारिश के बाद तापमान में कमी की संभावना जताई जा रही है। पछवादून में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

देहरादून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया है। पछवादून में तापमान दो डिग्री अधिक होने के साथ 37 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार को तापमान में एक डिग्री का और इजाफा होगा। 19 अप्रैल को बारिश की संभावना बन रही है। बारिश के बाद तापमान में कमी आएगी। करीब दो डिग्री तक तापमान कम होने की संभावना है।
- बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed