फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Temperature of kalapani reached minus 12 pithoragarh

उत्तराखंड: माइनस 12 पहुंचा कालापानी का तापमान, पड़ रही खून जमाने वाली ठंड

Tue, 25 Dec 2018 12:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Dec 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
Temperature of kalapani reached minus 12 pithoragarh
snow

धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कालापानी में अभी से तापमान माइनस 12 डिग्री पहुंच गया है। पिछले वर्षों तक यहां 15 जनवरी के आसपास माइनस 9 डिग्री तापमान रहता था। पाइपों में पानी जम जा रहा है। 

विज्ञापन


कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नाभीढांग से लिपुपास के बीच करीब दो फुट तक बर्फ जमी है। आईटीबीपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाभीढांग में  रात का तापमान माइनस 16, कालापानी में माइनस 12, कुटी में माइनस 11, गुंजी में माइनस 8 तक पहुंच रहा है। हिमवीरों का कहना है कि पिछले तीन-चार वर्षों में पहली बार ही ऐसी ठंड पड़ी है।

विज्ञापन

आईटीबीपी सूत्रों के अनुसार कालापानी में 15 जनवरी के आसपास -9 डिग्री तक ही न्यूनतम तापमान जाता था जो इस बार तीन डिग्री अधिक है। कड़ाके की ठंड पड़ने से हिमवीरों को उच्च हिमालयी क्षेत्र में गश्त करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

चंपावत का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इधर, तराई-भाबर में भी सुबह-शाम ठंड पड़ रही है। सोमवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 21.9 और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 15.4 और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नैनीताल का अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

किच्छा में ठंड से वृद्ध की मौत

इंदिरा गांधी खेल मैदान में रविवार रात एक वृद्ध की ठंड से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

 

रविवार रात करीब 12 बजे एसआई नवीन बुधानी को कोतवाली के सामने इंदिरा गांधी खेल मैदान में एक वृद्ध के मृत पड़े होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।

मृतक की शिनाख्त वार्ड सात निवासी पुत्तन पुत्र छुट्टन के रूप में हुई है। सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। बुधानी ने आशंका जताई कि रात भर ठंड में पड़े रहने से वृद्ध की मौत हुई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed