फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   temperature down four degree in 4 days.

चार दिन में 4 डिग्री गिरा रात का पारा

Fri, 17 Oct 2014 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 17 Oct 2014 08:02 PM IST
विज्ञापन
temperature down four degree in 4 days.

राजधानी दून में रातें लगातार ठंडी होती जा रही हैं। बीते चार दिन में रात का पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है।

विज्ञापन


शनिवार की शाम भी दून में बादल छाने की संभावना है। प्रदेश में अन्य स्थानों पर हालांकि मौसम आम तौर पर सूखा ही रहने के आसार हैं।

निकल गए गर्म कपड़े
दून में दिन का तापमान भी औसत 28 के आस-पास बना हुआ है। शुक्रवार को दिन में धूप खिली, लेकिन बीच-बीच में कुछ पल बादल भी आते रहे।

शाम को हल्की हवा चलने से मौसम में ठंडक का अहसास बढ़ गया है। सुबह-शाम लोगों के हल्के गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं रात में तापमान तेजी से नीचे जा रहा है।


न्यूनतम तापमान में गिरावट
राज्य मौसम केंद्र के अनुसार आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 80, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 48 रिकार्ड किया गया। शनिवार के तापमान में हालांकि किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 28, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है।
विज्ञापन


दून में कुछ यूं गिरा तापमान का ग्राफ....
तिथि ----- तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
14 अक्तूबर -- 18.4
15 अक्तूबर -- 15.3
16 अक्तूबर -- 15.1
17 अक्तूबर -- 14.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed