फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehsil office Vikasnagar has been equipped with CCTV

Dehradun News: अब हर व्यक्ति पर होगी कैमरे की नजर

Wed, 02 Aug 2023 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tehsil office Vikasnagar has been equipped with CCTV
विकासनगर तहसील परिसर में लगाए गए 20 सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन


तहसील कार्यालय विकासनगर सीसीटीवी कैमरे से लैस हो गया है। प्रमुख कार्यालयों में 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों की मदद से तहसील आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।

लंबे समय से तहसील में सीसीटीवी कैमरों की जरूरत महसूस की जा रही थी। तहसील में रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपने विभिन्न कार्यों के सिलसिले में पहुंचते हैं। एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि तहसील प्रशासन ने अपने स्तर से कैमरे लगाए हैं। सीसीटीवी कैमरों को लगाने की सबसे बड़ी वजह पारदर्शिता है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि तहसील में प्रत्येक कार्य पारदर्शिता के साथ हो और कर्मचारी फरियादियों के साथ सही व्यवहार करें, इसके पीछे यह भी उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि कई बार फरियाद आरोप लगाते हैं कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी अपनी सीट पर मौजूद नहीं था। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी रखी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से भी तहसील परिसर में कैमरों की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed