फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehsil Day was organized in Vikasnagar, Chakrata

Dehradun News: कालसी और त्यूणी में नहीं पहुंचे फरियादी

Wed, 02 Aug 2023 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Tehsil Day was organized in Vikasnagar, Chakrata
विज्ञापन

तहसील दिवस : विकासनगर में सबसे अधिक 50 शिकायते, चकराता में पांच

विकासनगर और चकराता में 55 में से 49 शिकायतों का मौके पर निस्तारण



विकासनगर, चकराता, कालसी और त्यूणी में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। विकासनगर में 50 और चकराता में पांच फरियादी अपनी समस्याएं लेकर आएं। वहीं जौनसार बावर की कालसी और त्यूणी तहसीलों में अधिकारी शिकायतकर्ताओं की बाट जोहते रहे। एक भी फरियादी नहीं आया।



महीने के पहले मंगलवार को विकासनगर तहसील में आयोजित तहसील दिवस की कमान खुद उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने संभाली। सुबह लगभग साढ़े दस बजे शिकायतकर्ताओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ। अधिकतर शिकायतकर्ता जमीन संबंधी शिकायत लेकर पंहुचे।
विज्ञापन


राजस्व विभाग की कुल 30 शिकायतों में से 24 को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया जबकि छह शिकायतों को अग्रिम कार्रवाई के लिए रोक लिया गया। इसके अलावा नगर पालिका की आई पांच शिकायत, विकासखंड की 14 और परिवहन विभाग की एक शिकायत को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर चकराता तहसील में आयोजित तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा मौजूद रही लेकिन यहां सिर्फ 5 शिकायतें आई जो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए थी। सभी शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। इसके अलावा कालसी और त्यूणी तहसीलों में अधिकारी सुबह से लेकर तहसील दिवस का समय खत्म होने तक फरियादियों की बाट जोहते रहे लेकिन एक भी फरियादी नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed