{"_id":"69fc8c6ff4b74a31ee01675e","slug":"tehri-weather-lightning-strikes-wreak-havoc-in-ghansali-two-women-rendered-unconscious-sheep-and-goats-dead-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri Weather: गेंवाली में आकाशीय बिजली का कहर, महिला और युवती बेहोश, कई भेड़-बकरियों के मरने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri Weather: गेंवाली में आकाशीय बिजली का कहर, महिला और युवती बेहोश, कई भेड़-बकरियों के मरने की आशंका
Thu, 07 May 2026 06:34 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 07 May 2026 06:34 PM IST
सार
रूपा देवी और बबीता खेतों में आलू रोपण का कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से दोनों महिलाएं बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
बिजली गिरने से महिलाएं बेहोश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गांव गेंवाली में गुरुवार दोपहर अचानक गिरी आकाशीय बिजली ने दहशत फैला दी। घटना से खेतों में काम कर रही एक महिला और एक युवती बेहोश हो गईं, जबकि छानियों में बिजली गिरने से बड़ी संख्या में भेड़-बकरियों के हताहत होने की सूचना है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी ने बताया कि गांव निवासी रूपा देवी पत्नी जयवीर सिंह (25 वर्ष) और बबीता पुत्री शेर सिंह (23 वर्ष) दोपहर के समय खेतों में आलू रोपण का कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से दोनों महिलाएं बेहोश हो गईं। घटना के बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को डंडी-कंडी के सहारे अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
Uttarakhand News: सप्ताहभर के मौसम के ठंडे मिजाज से यूपीसीएल को बड़ी राहत, बिजली की मांग में भारी गिरावट
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, गांव की छानियों के पास भी बिजली गिरने की सूचना है, जिससे वहां मौजूद कई भेड़-बकरियों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन