फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri: Max vehicle overturned on road, one killed and four injured

पंचायत चुनाव में वोट देकर लौट रहे लोगों से भरी मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, एक युवती की मौत, 10 घायल

Sat, 12 Oct 2019 02:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 12 Oct 2019 02:02 PM IST
सार

  • बगांव के महर गांव के लोग वोट देकर लोट रहे थे ऋषिकेश 
  • थान गांव से आगे अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकराई मैक्स

विज्ञापन
Tehri: Max vehicle overturned on road, one killed and four injured
मौका मुआयना करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबगांव के महर गांव से मतदान कर सवारियों को लेकर लौट रही एक बुलेरो थान गांव से आगे अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकरा गई। दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को यहां निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। वाहन सवारियों को लेकर ऋषिकेश जा रहा था। 

विज्ञापन


शुक्रवार ग्यारह अक्तूबर को मतदान करने अपने गांव पहुंचे महर गांव निवासी शनिवार को बुलेरो से ऋषिकेश लौट रहे थे। दोपहर 12.30 बजे चंबा से आगे थान गांव के पास बुलेरो अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। दुर्घटना में वाहन में सवार 11 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

युवती ने अस्पताल ने दम तोड़ा

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर रूप से घायल कविता बिष्ट (20) पुत्री संतोष सिंह बिष्ट निवासी महर गांव पट्टी रैका हाल निवास कैनाल रोड़ गुमानीवाला ने दम तोड़ दिया।

 

दुर्घटना में घायल चालक कुंवर सिंह राणा उनकी पत्नी उजला देवी (44) निवासी कोरदी, महीपाल सिंह (40) और उनकी पत्नी दरबा देवी (36), मनीषा (22) पुत्री महीपाल सिंह, गणेश बिष्ट (29) पुत्र पदम सिंह, चंद्रभागा देवी (50) पत्नी उमेद सिंह नेगी, भगवानी देवी (40)  पत्नी लक्ष्मण सिंह नेगी सभी निवासी महर गांव, प्रियंका देवी  (23) पत्नी शूरवीर रमोला रमोलगांव, रजनी (22) पत्नी दिनेश सिंह कंडियाल गांव को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि ब्रेक नहीं लगने से चालक ने गाड़ी पहाड़ी से टकरा गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed