फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri CM Dhami went on an early morning excursion in Tiwar village operated a power weeder to plow fields

Tehri News: तिवाड़ गांव में सुबह-सुबह भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री धामी, पावर वीडर से लगाया खेतों में हल

Sun, 26 Feb 2023 11:10 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी।
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 26 Feb 2023 11:10 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी झील से सटे तिवाड़ गांव के एक होम स्टे में रात्रि विश्राम किया और रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने टिहरी झील में पर्यटन की संभावनाओं पर लोगों से चर्चा की।

विज्ञापन
Tehri CM Dhami went on an early morning excursion in Tiwar village operated a power weeder to plow fields
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार सुबह तिवाड़ गांव में भ्रमण पर निकले। इस दौरान वह यहां लोगों से मिले। बातचीत कर लोगों से उनकी समस्याओं के बारे जाना। साथ गांव के विकास और बेहतरी के लिए लोगों से सुझाव भी लिए। सीएम धामी को अपने बीच पाकर ग्रामीण उत्साहित नजर आए।

विज्ञापन


टिहरी झील से सटे तिवाड़ गांव के एक होम स्टे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रात्रि विश्राम किया। रविवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक पर निकले। सीएम धामी ने टिहरी झील में पर्यटन की संभावनाओं पर लोगों से चर्चा की। ग्रामीणों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन


गांव की कुलदीप पवार ने सीएम को बताया कि तिवाड़ गांव के 20 से अधिक लोग होमस्टे संचालित कर रहे हैं। सीएम ने गांव के खेत में कुछ देर पावर वीडर चलाकर हल जोता। गांव के लोगों से कृषि के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में अतिरिक्त बिजली देने पर केंद्र ने जताई मजबूरी, गहरा सकता है संकट, सीएम ने संभाला मोर्चा

सीएम ने मेधावी छात्रों के साथ किया संवाद
टिहरी दौरे पर पहुंचे सीएम धामी ने छात्रों से परीक्षा को लेकर चर्चा की। इसके बाद कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक ली। सीएम ने आदिशक्ति धाम स्मृति चिन्ह का विमोचन भी किया। मिशन शतक के छात्रों को पाठ्य सामग्री देकर सम्मनित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed