फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri: CM Dhami said Golden opportunity to bring Uttarakhand on global stage through G-20

Tehri: सीएम धामी बोले- जी-20 के जरिए उत्तराखंड को वैश्विक पटल पर लाने का सुनहरा मौका, तैयारियों के दिए निर्देश

Sun, 26 Feb 2023 11:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 Feb 2023 11:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिले के जिन गांव में जी-20 सम्मेलन की बैठक होनी है उनमें समय पर सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाए। उत्तराखंड को वैश्विक पटल पर लाने के लिए यह हमारे पास सुनहरा मौका है।

विज्ञापन
Tehri: CM Dhami said Golden opportunity to bring Uttarakhand on global stage through G-20
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिले के जिन गांव में जी-20 सम्मेलन की बैठक होनी है उनमें समय पर सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाए। उत्तराखंड को वैश्विक पटल पर लाने के लिए यह हमारे पास सुनहरा मौका है। उस दौरान हम अपनी सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, धार्मिक, पर्यटन स्थल लेकर अन्य विशिष्ट पहचान रखने की गतिविधियों की सभी जानकारी जुटाई जाए।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट पहुंचे सीएम ने स्वयं सहायता समूह के स्टॉलों का निरीक्षण कर पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद लिया। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेते हुए जन समस्याओं के समाधान के लिए गांवों में चौपाल लगाने, तहसील दिवसों का नियमित आयोजन करने, 2024 तक राज्य को क्षय रोग से मुक्त करने, लोनिवि को खराब सड़कों को ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीएम ने 61 अमृत सरोवर, 392 लखपति दीदी को लाभांवित, 100 न्यूट्री गार्डन, 62 आंगनबाड़ी भवन, 100 लाभार्थियों को पॉली हाऊस, 25 ब्रायलर फार्म, गोट वैली, पोल्ट्री वैली और नौ स्मार्ट विलेज का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार, देवप्रयाग विनोद कंडारी, घनसाली शक्ति लाल शाह, भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, चंबा शिवानी बिष्ट, डीएम डा. सौरभ गहरवार, एसएसपी नवनीत सिंह, सीडीओ मनीष कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदिशक्ति की आकृति का हुआ अनावरण
सीएम ने सुरकंडा, चंद्रबदनी और कुंजापुरी को मिलाकर बनाई गई आदिशक्ति धाम की आकृति का अनावरण किया। सीएम ने जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार की इस पहल की सराहना की।

मेडिकल कॉलेज खुलने की जगी उम्मीद
सीएम धामी ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते हुए टिहरी में मेडिकल कॉलेज के लिए तत्काल भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि राजस्व, स्वास्थ्य, वन से लेकर अन्य विभाग आपसी समन्वय बनाकर भूमि चयनित कर प्रस्ताव शासन को भेजें।

जिले के नौ गांव बनेंगे स्मार्ट
टिहरी जिले नौ ब्लॉकों को नौ गांव को स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा जिसमें स्वरोजगार परक योजनाएं से लेकर इंटरनेट, ई-कॉमन सर्विस सेंटर आदि की सुविधाएं दी जाएगी। चयनित गांव में चंबा ब्लॉक का साबली, जाखणीधार का मंदार, प्रतापनगर का ओनालगांव, भिलंगना का सेंदुल, देवप्रयाग का भ्वींड, जौनपुर का रौतुकी वेली, नरेंद्रनगर का ओणी, कीर्तिनगर का जुयालगढ़ और थौलधार का तिवाड़ गांव शामिल है।

श्रीदेव सुमन और वीसी गबर सिंह की मूर्ति पर किया माल्यार्पण
सीएम धामी ने चंबा में श्रीदेव सुमन, वीसी गबर सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव गुसाईं के नेतृत्व में आयोजित आभार रैली में शिरकत कर नकलरोधी कानून के समर्थन में हस्ताक्षर किए। कहा कि नकलरोधी कानून बनने से अब कोई युवाओं के जीवन से खिलवाड़ करने की सोच भी नहीं सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed