फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri Accident Car Crash woman and two girls doing Evening Walk roadside died Uttarakhand News in Hindi

Tehri Accident: खंड विकास अधिकारी ने इवनिंग वॉक कर रहे परिवार को कार से कुचला, महिला और दो बच्चियों की मौत

Mon, 24 Jun 2024 09:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Jun 2024 09:32 PM IST
सार

Uttarakhand Accident News: महिला अपनी भतीजियों के साथ इवनिंग वाॅक कर रही थी। तभी एक कार तेजी से आई और तीनों को कुचलते हुए निकल गई। हादसे में तीनों की जान चली गई।

विज्ञापन
Tehri Accident Car Crash woman and two girls doing Evening Walk roadside died Uttarakhand News in Hindi
कार ने तीन लोगों को कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बौराड़ी नगर पालिका कार्यालय के समीप की सड़क पर टहल रहीं एक महिला, उसकी बेटी व दो भतीजियों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में महिला और उसकी दोनों भतीजियों की मौत हो गई, जबकि बेटी घायल हो गई है। पुलिस ने आरोपी कार चालक खंड विकास अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सोमवार शाम करीब 7:30 बजे बौराड़ी निवासी रविंद्र नेगी की पत्नी रीना नेगी (36) अपनी बेटी आराध्या और भतीजी अग्रिमा (10) व अन्विता (7) के साथ नगर पालिका कार्यालय के समीप सड़क पर टहल रही थीं। तभी जिला पंचायत कार्यालय की तरफ से एक तेज रफ्तार कार उन्हें कुचलती हुई निकल गई। हादसे में रीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटी आराध्या, दोनों भतीजी अग्रिमा व अन्विता गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी लाया गया। जहां उपचार के दौरान अग्रिमा और अन्विता ने भी दम तोड़ दिया। वहीं आराध्या का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


लोगों ने मौके पर ही घेर लिया कार चालक को स्थानीय लोगों ने कार चालक बौराड़ी निवासी डीपी चमोली को मौके पर ही घेर लिया था। चमोली जाखणीधार ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी है। अपर पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने बताया कि रीना के पति रविंद्र नेगी की तहरीर पर कार चालक डीपी चमोली के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun:  मैच खेल रहे ओडिशा के गोलकीपर तैंजीन को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत

Tehri Accident Car Crash woman and two girls doing Evening Walk roadside died Uttarakhand News in Hindi
अस्पताल में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

लोग बोले- नशे में था कार चालक
इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगाें का आरोप है कि वाहन चालक नशे की हालत में था। मृतक महिला के पति की बौराड़ी में दुकान है। मृतक बच्चियों के पिता सुरेंद्र नेगी यहां एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed