{"_id":"65911b5bf3171a686e06b175","slug":"tehri-accident-bus-brake-fail-during-going-from-delhi-to-uttarkashi-woman-dies-after-being-hit-2023-12-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tehri Accident: दिल्ली से उत्तरकाशी जा रही बस के हुए ब्रेक फेल, चपेट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri Accident: दिल्ली से उत्तरकाशी जा रही बस के हुए ब्रेक फेल, चपेट में आकर महिला की मौत
Sun, 31 Dec 2023 01:18 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:18 PM IST
सार
Uttarakhand News: बस बगड़धार में रुकी थी। इस दौरान अचानक ब्रेक फेल होने से महिला उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
बस की टक्कर से महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टिहरी में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली से उत्तरकाशी जा रही एक बस के नरेंद्रनगर में ब्रेक फेल हो गए। जिसके चलते बस के पीछे खड़ी महिला उसकी चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: पांच जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट, जानिए अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बस संख्या(Uk07 PA3036) उत्तरकाशी की ओर जा रही थी। नरेंद्रनगर के बगड़धार में बस रुकी थी। इस दौरान सवारियां वहां उतर गई थीं। लेकिन दोबारा बस को स्टार्ट करते ही उसके ब्रेक फेल हो गए।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर बस पीछे की ओर चली गई। इस दौरान वहां खड़ी महिला सवारी चंखी देवी(55) पत्नी भगवान सिंह, ग्राम- कोटि रोल्यालु, पोस्ट काफलवानी तहसील कंडीसैंड बस की चपेट में आ गई। महिला को आनन फानन उपचार के लिए राजकीय अस्पताल नरेंद्रनगर लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।