{"_id":"650eb2b146ff20569b063b43","slug":"teenager-returning-home-after-collecting-wood-dies-due-to-drowning-in-drain-nainital-uttarakhand-news-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: लकड़ी बीनने के बाद घर लौट रही किशोरी की नाले में डूबने से मौत, पुलिस ने एक घंटे बाद निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: लकड़ी बीनने के बाद घर लौट रही किशोरी की नाले में डूबने से मौत, पुलिस ने एक घंटे बाद निकाला शव
Sat, 23 Sep 2023 03:21 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 23 Sep 2023 03:21 PM IST
सार
गड़पु के जंगल में परिजनों के साथ नाजिश लकड़ी बीनने आई थी। लौटते समय नाले में डूबने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लकड़ी बीनने के बाद घर लौट रही किशोरी की नाले में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने एक की कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी का शव निकाला।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़प्पू के पास बहने वाले नाले में शनिवार को एक किशोरी डूब गई। 16 वर्षीय नाजिश पुत्री नजाकत निवासी बरेली मस्जिद वाली गली की बताई जा रही है। गड़पु के जंगल में परिजनों के साथ नाजिश लकड़ी बीनने आई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...दून फिल्म फेस्टिवल: फिल्मी सितारों से गुलजार हुआ शहर, बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की ये हस्तियां आई एक साथ नजर
विज्ञापन
लकड़ी बीनने के बाद घर के लिए जाते समय गड़प्पू नाले में नहाने के दौरान वह डूब गई। एक घंटे बाद पुलिस ने किशोरी का शव बरामद किया।