फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teenage kidnapper sentenced to four years in prison

Dehradun News: किशोरी के अपहरण और बाल विवाह करने वाले को चार साल की सजा

Wed, 12 Mar 2025 02:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Teenage kidnapper sentenced to four years in prison
किशोरी के अपहरण और उसके साथ विवाह करने के आरोपी को दोषी पाते हुए स्पेशल फास्ट ट्रैक जज पंकज तोमर की कोर्ट ने चार साल कैद की सजा सुनाई है। उस पर 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इसमें 50 हजार रुपये पीड़िता को अदा करने के आदेश न्यायालय ने दिए हैं। दोषी को दो मुकदमों में सजाएं सुनाई गई हैं।
विज्ञापन


पहला मुकदमा न्यायालय के आदेश पर 18 मार्च 2017 को पटेलनगर थाने में दर्ज किया गया था। एक महिला ने न्यायालय को बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी को रिश्तेदारी का एक युवक परेशान करता है। उसे बदनाम करने की धमकी देता है। स्कूल से आते जाते वक्त उसके साथ छेड़खानी करता है। वर्ष 2016 में एक दिन आरोपी युवक उनकी बेटी को अपने साथ ले गया और उसके साथ जबरदस्ती शादी कर ली। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने छेड़खानी, धमकी देने और बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने सभी धाराओं में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। ट्रायल के दौरान मुकदमे में अभियोजन ने कुल नौ गवाह पेश किए। लेकिन, आरोपी पर छेड़खानी और धमकी देने का दोष सिद्ध नहीं हो पाया। ऐसे में कोर्ट ने उसे बाल विवाह अधिनियम में एक वर्ष की कैद और 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। इसमें से 30 हजार रुपये पीड़िता को देने होंगे।
विज्ञापन

न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार यह मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी पीड़िता को उसके घर छोड़ गया था। इसके बाद चार अक्तूबर 2017 को खुद पीड़िता ने पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उसकी भाभी का भाई उसे अपने साथ ले गया था। आरोप था कि उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के साथ अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। इस मुकदमे में अभियोजन की ओर से कुल 11 गवाह पेश किए गए। इनके आधार पर कोर्ट ने आरोपी को केवल अपहरण का दोषी पाया और उसे चार वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर अलग-अलग धाराओं में 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जुर्माने की यह राशि उसे पीड़िता को ही देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed