फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teams will be deployed in Haridwar, Roorkee to stop the operation of Daggamar buses

डग्गामार बसों के संचालन रोकने को लेकर हरिद्वार, रुड़की में तैनात होंगी दो विशेष प्रवर्तन टीमें

Sat, 25 Sep 2021 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Teams will be deployed in Haridwar, Roorkee to stop the operation of Daggamar buses
दूसरे राज्यों की डग्गामार बसों के संचालक को रोकने के लिए परिवहन विभाग हरिद्वार और रुड़की में विशेष प्रवर्तन टीमों को तैनात करेगा। परिवहन सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा के निर्देश पर आरटीओ (प्रवर्तन) की ओर से परिवहन मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है। मुख्यालय से अनुमति मिलने के साथ ही टीमों का गठन कर इनकी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप सैनी ने बताया कि उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर समेत दूसरे राज्यों से डग्गामार बसों का संचालन हरिद्वार, ऋषिकेश व देहरादून के लिए किया जाता है। इन बसों को पकड़ने के लिए विभागीय अधिकारियों की अगुवाई में समय-समय पर अभियान भी चलाया जाता है, लेकिन मौका पाते ही बस संचालक दोबारा गाड़ियों का संचालन करने लगते हैं। इसका स्थायी समाधान निकालने के लिए पिछले दिनों परिवहन सचिव की मौजूदगी में बैठक हुई। बैठक में सहमति बनी कि दो विशेष प्रवर्तन टीमों का गठन कर उन्हें हरिद्वार और रुड़की में तैनात किया जाए। ऐसे में टीमों के गठन को लेकर प्रस्ताव परिवहन मुख्यालय को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रुड़की में तैनात टीम जहां नई दिल्ली, राजस्थान, पंजाब से आने वाली डग्गामार बसों पर नजर रखेगी। वहीं, हरिद्वार में तैनात टीम उत्तर प्रदेश से आने वाली डग्गामार बसों पर नजर रखेगी। दोनों टीमों को दो गाड़ियां भी मुहैया कराई जाएंगी। आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि दोनों टीमों का गठन होने और इनकी तैनाती होने से डग्गामारी पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed