भारत की हार से टूटा क्रिकेट प्रेमियों का दिल, फिर बताई हारने की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत की बड़ी हार से दून के खेल प्रेमियों का दिल भी टूट गया। लोगों को भारतीय टीम से बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने घुटने टेकने से क्रिकेट प्रेमी निराश और गुस्से में दिखे।
भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले को लेकर लोगों में काफी उल्साह और उत्सुकता थी। हर जगह इस मुकाबले को लेकर ही चर्चा रही। दोपहर बाद मैच शुरू हुआ तो शहर की सड़कों पर सन्नाटा था, लेकिन घरों में लोगों ने मैच देखने का पूरा इंतजाम कर रखा था।
शुरुआत से ही प्रसंशक निराश
इसके अलावा शहर में कई जगह मैच देखने के लिए बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई थीं। कई सरकारी कार्यालयों, होटल्स, रेस्त्रां और मॉल में भी बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। हालांकि पाकिस्तानी टीम के बड़ा स्कोर बनाते ही भारत की जीत पर असमंजस था। पाकिस्तान के दबदबे के चलते क्रिकेट प्रेमियों का जोश कम होने लगा था।
इसके बाद भारत की ओर से कमजोर बल्लेबाजी की शुरुआत से प्रसंशक निराश हो गए। मिडिल आर्डर में हार्दिक पांडया की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से कुछ उम्मीद बंधी, लेकिन उनके रन आउट होते ही क्रिकेट प्रेमियों का जोश ठंडा पड़ गया। भारत की हार की होते ही नुक्कड़बाजी शुरू हो गई।