फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Team declared for Syed Mushtaq Trophy

सैय्यद मुश्ताक ट्रॉफी के लिए टीम घोषित

Sun, 27 Oct 2019 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Team declared for Syed Mushtaq Trophy
देहरादून। सैय्यद मुश्ताक ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड की 15 सदस्यीय टीम शनिवार को घोषित कर दी गई। टीम आठ नवंबर से विशाखापत्तनम में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इसके लिए पांच क्रिकेटरों को स्टैंडबाई में भी रखा गया है।
विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि 15 सदस्यीय टीम में उन्मुक्त चंद, तन्मय श्रीवास्तव, करणवीर कौशल, अवनीश सुधा, आर्य सेठी, वैभव पंवार, सौरभ रावत, दीक्षांशु नेगी, दीपक धपोला, धनराज शर्मा, प्रदीप चमोली, आकाश मधवाल, राहिल शाह, मयंक मिश्रा व हिमांशु बिष्ट शामिल हैं। इसके अलावा आशीष जोशी, आदित्य सेठी, सनी राणा, शिवम खुराना और हरजीत सिंह को स्टैंड बाई में रखा गया है। इसके अलावा कुमार थापा को टीम मैनेजर, गुरशरण सिंह को हेड कोच, आशीष विंस्टन जैदी को बॉलिंग कोच, प्रशांत पुजार को ट्रेनर, डैनी परेरा को फिजियो और करण धवन को वीडियो एनालिस्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

उन्मुक्त के खेलने पर संशय
विजय हजारे ट्रॉफी में टीम की कप्तानी करने वाले स्टार बल्लेबाज उन्मुक्त चंद के खेलने पर संशय बना हुआ है। महिम वर्मा ने बताया कि फ्रेक्चर के कारण वह मैदान से दूर हैं। चार नवंबर को उन्मुक्त का फिटनेस टेस्ट होगा। इसके बाद उनके खेलने पर फैसला होगा। उन्मुक्त के न खेल पाने की दशा में हर्षित बिष्ट उनकी जगह लेंगे और सौरभ रावत कप्तानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन डे में अजीत करेंगे कप्तानी
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने वन डे अंडर-23 प्रतियोगिता के लिए टीम घोषित कर दी है। एक नवंबर से देहरादून में खेली जाने वाली प्रतियोगिता में अजीत सिंह रावत कप्तानी करेंगे। टीम में शोभित सरीन, राजेश टांगरी, आर्यन शर्मा, विजय शर्मा, अग्रिम तिवारी, निखिल पुंडीर, निखिल कोहली, दिनेश पंवार, हरमन सिंह, शिवम एम उपाध्याय शामिल हैं। इसके अलावा पहले दो मैचों के लिए अवनीश सुधा, हर्षित बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, और प्रदीप चमोली को चुना गया है। इसके बाद होने वाले मुकाबले में उनके स्थान पर सनी कश्यप, अभिनव बिष्ट, चेतन रतूड़ी और विकास रहेंगे। तुषार सकलानी, विशाल डंगवाल, प्रियंका सिंह, क्षितिज तिवारी, विशाल कश्यप और जगमोहन नगरकोटी को स्टैंड बाई में रखा गया है। अर्जुन सिंह नेगी टीम मैनेजर, व्रुती वेंकरम कोच, वकार अहमद ट्रेनर और देशराज सिंह चौहान फिजियो बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed