फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers will honoured in higher education uttarakhand

अब उच्च शिक्षा में भी दिया जाएगा शिक्षकों को सम्मान, 25 विश्वविद्यालयों से होगा एमओयू  

Wed, 30 Jan 2019 08:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 30 Jan 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
Teachers will honoured in higher education uttarakhand
dhan singh rawat - फोटो : file photo

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा के अंतरराज्यीय आदान प्रदान के लिए विभिन्न राज्यों से 25 विश्वविद्यालयों से एमओयू करने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश के होनहारों को सुपर 30 में एमबीबीएस, आईआईटी और एनआईटी की कोचिंग दी जा रही है।

विज्ञापन


बच्चों में देशभक्ति की भावना स्थापित करने के लिए सभी डिग्री कॉलेज और विश्वविद्यालय में राष्ट्रध्वज लगाए गए हैं। साथ ही राष्ट्रगान अनिवार्य किया गया है। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत मंगलवार को महिला महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की ओर से ‘जंक फूड का स्वास्थ्य पर प्रभाव और लिनन की बढ़ती लोकप्रियता’ पर आयोजित तृतीय राष्ट्रीय संगोष्ठी को सबांधित कर रहे थे।
विज्ञापन


कहा कि अब शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच प्रोफेसरों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डिग्री कॉलेजों में अब 180 दिन की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉयोमीट्रिक मशीनें लगाई गई हैं, और शिक्षकों को कॉलेज में पांच घंटे रहना अनिवार्य हो गया है। सभी डिग्री कॉलेजों में ड्रेस कोड अनिवार्य किया गया है। 56 प्रतिशत डिग्री कॉलेजों में प्राचार्यों की नियुक्ति की गई।       

नगर कृषि विवि की प्रोफेसर अनुराधा दत्ता ने कहा कि जंक फूड के कारण सभी वर्ग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। दिल्ली स्कूल ऑफ होम इकोनॉमिक की डॉ. चारु गुप्ता ने लिनन की बढ़ती लोकप्रियता पर प्रकाश डाला।

निदेशक डा. अल्पना शर्मा ने छात्राओं को जंक फूड की बढ़ती हुई लोकप्रियता के कारण बढ़ती बीमारियों के बारे में बताया। इस दौरान डॉ. अशोक शास्त्री, डॉ. वीणा शास्त्री, डॉ. मीनाक्षी गुप्ता, डॉ. शैलजा, स्मिता पांडे, रचना मिश्रा, डॉ. अनुराधा पांडेय, गरीमा जैन, डॉ. रिंकू, प्रियंका शर्मा, एकता शर्मा, डॉ. रूपाली, दीपशिखा, श्रेया अरोड़ा, मीनाक्षी दुबे, मनीषा पुंडीर, साक्षी चौहान, एकता अरोड़ा, सपना रानी, डॉ. नेहा, स्वेता, प्रदीप महाराज आदि सहित छात्राएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed