16 हजार विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों के लिए खुशखबरी, सरकार लेने जा रही ये बड़ा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के 16 हजार से अधिक विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों को राहत मिल सकती है। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के नेतृत्व में प्राथमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने दिल्ली में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की।
जावड़ेकर ने उन्हें शीतकालीन सत्र में राज्यसभा में बिल लाने का आश्वासन दिया। वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी शिक्षकों को राहत दिलाने के संबंध में प्रकाश जावड़ेकर से वार्ता की।
प्रदेश के 16608 विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों को ब्रिज कोर्स से छूट की मांग को लेकर लंबे समय से प्रदेश के शिक्षक गुहार लगा रहे हैं। शिक्षकों की मांग पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की थी।
श्रेय लेने की होड़
बुधवार सुबह प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान समेत अन्य पदाधिकारियों ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के नेतृत्व में उनसे मुलाकात की। मुलाकात के बाद जावड़ेकर ने कहा कि शीतकालीन सत्र में बिल राज्यसभा में लाया जाएगा।
विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों को छूट के मामले में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर पिछले लंबे समय से कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं। बुधवार को उनके शीतकालीन सत्र में बिल लाने के आश्वासन के बाद इस मुद्दे पर श्रेय लेने की होड़ शुरू हो गई।
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के बाद सीएम कार्यालय ने भी प्रेस नोट जारी कर इसे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रयासों का नतीजा बताया।