{"_id":"402de245eca70a37a6eebcf5e3f54c60","slug":"teachers-transfer-postponed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से लटक गए शिक्षकों के तबादले, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से लटक गए शिक्षकों के तबादले, ये है वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 14 Jul 2015 03:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों के लिए चौथी बार संशोधित शासनादेश की समय सारणी के मुताबिक प्रदेश में सोमवार को शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर तबादले होने थे, लेकिन ऐन वक्त पर तबादला नियमावली में एक और संशोधन के प्रस्ताव ने तबादले कुछ और समय के लिए लटका दिए। विभागीय अधिकारी तबादलों के लिए देर रात तक इसमें संशोधन के शासनादेश का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
देर रात करते रहे इंतजार
प्रदेश में शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर विभागीय अधिकारियों की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। कुमाऊं मंडल में इसके लिए काउंसलिंग लगभग पूरी हो चुकी है, वहीं गढ़वाल मंडल में सोमवार देर रात तक काउंसलिंग चल रही थी।
विज्ञापन
जबकि जनपद स्तर पर बेसिक के शिक्षकों की काउंसिलिंग भी पूरी हो चुकी है, लेकिन ऐन वक्त पर नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव के चलते सोमवार को शिक्षकों के तबादले नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वह शिक्षकों के तबादलों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, उन्हें बस शासन की हरी झंडी का इंतजार है।
109 शिक्षकों की काउंसलिंग हुई
दून में सोमवार को बेसिक और जूनियर के 109 शिक्षकों की काउंसलिंग हुई, वहीं अपर निदेशक कार्यालय में देर रात तक प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों की काउंसलिंग हुई।