फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers selected and promoted to receive a pay hike

Dehradun News: शिक्षकों को चयन, प्रोन्नत वेतनमान में मिले एक वेतन वृद्धि

Sat, 03 Jan 2026 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Teachers selected and promoted to receive a pay hike
- राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक
विज्ञापन

- नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व मंत्री हुए बैठक में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। शिक्षकों को चयन, प्रोन्नत वेतनमान में एक वेतनवृद्धि का लाभ एवं सभी शिक्षकों को मत का अधिकार दिया जाए। यह कहना है राजकीय शिक्षक संघ का। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून में हुई संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में शिक्षकों ने कुछ अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया।
राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान की अध्यक्षता व प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्युली के संचालन में हुई बैठक में। शिक्षकों ने कहा, कनिष्ठ और वरिष्ठ की वेतन विसंगति को दूर किया जाए, बेसिक व जूनियर से समायोजित, पदोन्नत शिक्षकों को चयन, प्रोन्नत, अटल उत्कृष्ट स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को समान अधिकार, यात्रा अवकाश, उप प्रधानाचार्य पद सृजित करने सहित कई मांगों को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि शिक्षकों की पदोन्नति के मसले पर सात जनवरी 2026 को हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई है। बैठक में शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती, संरक्षक रितेश नौटियाल, उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, संयुक्त मंत्री जगदीश बिष्ट, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सजवाण, मंडल अध्यक्ष गढ़वाल जयदीप रावत, मंडल मंत्री मनमोहन चौहान, मंडल अध्यक्ष कुमाऊं रविशंकर गुसाई, मंत्री भारतेंदु जोशी, जिलाध्यक्ष चमोली प्रकाश चौहान, जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग आलोक रौथाण आदि मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed