फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers Job in uttarakhand counselling will start soon 

नियुक्ति को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होगी काउंसिलिंग

Sat, 13 Oct 2018 08:50 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी Updated Sat, 13 Oct 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
Teachers Job in uttarakhand counselling will start soon 
teacher - फोटो : demo pic

उत्तराखंड में 670 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा के कार्यालय में वर्ष 2014 की प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग एक नवंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन


वहीं उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग के माध्यम से चयनित एलटी के अभ्यर्थियों के चयन पर लगी रोक भी हट गई है। पहाड़ के दूरदराज के स्कूलों में शिक्षकों की कमी कुछ हद तक जल्द दूर होने जा रही है।
विज्ञापन


गढ़वाल मंडल को वर्ष 2014 की नियुक्ति विज्ञप्ति के प्रतीक्षा सूची के 70 शिक्षक शीघ्र मिलने जा रहे हैं। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक उस दौरान कई चयनित अभ्यर्थियों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया, जिससे कुछ पद रिक्त रह गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन पदों पर अब प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी

इन पदों पर अब प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी। विभाग को उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से चयनित अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध करा दी गई है।

इन चयनित अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्रों की जांच के बाद इन्हें स्कूलों में रिक्त स्थानों पर तैनाती दी जाएगी। अपर शिक्षा निदेशक ने कहा कि हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान एवं कला के 60 प्रतिशत सीधी भर्ती के सामान्य एवं महिला अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग एक नवंबर को एवं हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान के दस प्रतिशत सीधी भर्ती के सामान्य एवं महिला वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग दो नवंबर को उनके कार्यालय में होगी।

सके अलावा उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग के माध्यम से चयनित शिक्षक भर्ती के 1200 से अधिक पदों पर लगी रोक भी हट गई है। हाईकोर्ट से इन नियुक्तियों पर रोक लगाई थी। इन नियुक्तियों में से छह सौ से अधिक शिक्षक गढ़वाल मंडल को मिलने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed