फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teachers didn't join there allotted school.

शिक्षा विभाग: यहां चहेतों पर नहीं लागू होते कोई नियम

Sun, 25 Oct 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 25 Oct 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
teachers didn't join there allotted school.

शिक्षा विभाग में चहेतों की चाहत के आगे सारे नियम छोटे पड़ते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला कुछ समय पूर्व पहाड़ से तबादला पाकर दून जिले के चकराता और कालसी में तैनात 22 शिक्षिकाओं का है। इन शिक्षिकाओं ने अब तक न तो पदभार ग्रहण किया है और न ही निलंबन आदेश स्वीकार किए हैं।

विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के मुताबिक, जल्द प्राथमिक शिक्षकों के प्रमोशन होने हैं और इन शिक्षिकाओं को सुगम में तैनाती पाने के लिए इसी मौके का इंतजार है। इसके लिए शिक्षिकाएं दबाव भी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


निलंबन हुआ पर ऑर्डर ही नहीं लिए
बताया ये भी जा रहा है कि हाल ही में ये शिक्षिकाएं सुगम में तबादलों के लिए शिक्षा महानिदेशक डी सेंथिल पांडियन से मिलीं थीं। इन्होंने कहा कि चकराता और कालसी में तैनाती से तो उनकी पूर्व तैनाती ही ठीक थी। इन शिक्षिकाओं ने शिक्षा महानिदेशक से दून शहर के सुगम विद्यालयों में तैनाती की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून के जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि 22 शिक्षिकाओं की जिन विद्यालयों में तैनाती की गई है, वे वहां नहीं पहुंची। इन्हें सस्पेंड किया जा चुका है, लेकिन इन्होंने सस्पेंड ऑर्डर भी नहीं लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed