फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers did their teaching work with black bands on their hands

Dehradun News: हाथों पर काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने किया शिक्षण कार्य

Thu, 28 Sep 2023 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Teachers did their teaching work with black bands on their hands
प्रदेश व्यापी आह्वान पर राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने बुधवार को अपनी मांगों के समर्थन में हाथों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। मांगों पर कार्रवाई न होने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ विकासखंड कालसी के अध्यक्ष अनिल राणा ने बताया कि राजकीय शिक्षक संघ ने 8 जुलाई 2023 को शासन को 16 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा था। जिसमें प्रमुख रूप से बीते आठ वर्षों से 2269 शिक्षकों की रुकी पदोन्नति शीघ्र करने, कनिष्ठ शिक्षक वर्ग तथा वरिष्ठ शिक्षक वर्ग का वेतन निर्धारण करने, हेड मास्टर पद पर पदोन्नति करने, चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान में वेतन वृद्धि करने की मांग की गई थी, लेकिन आज भी सरकार ने इन मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन

पूर्व तक वर्ष में एक बार शिक्षकों को यात्रा अवकाश दिए जाने का प्रावधान था, जो सरकार ने समाप्त कर दिया। राजकीय शिक्षक संघ की मांग पर महानिदेशक शिक्षा ने इसे फिर से बहाल कर दिया, लेकिन उनके आदेश पर सरकार ने रोक लगा दी। जिससे शिक्षकों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन मांगों को लेकर आगामी 8 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों में जागरण रैली निकाली जाएगी। 16 अक्टूबर को जनपद मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े कालसी विकासखंड के साथ ही चकराता, विकासनगर, सहसपुर के शिक्षकों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed