फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers Day 2018 Manoj rawat trained cricketers for ranji match

Teachers Day 2018: युवा क्रिकेटरों के लिए किसी द्रोणाचार्य से कम नहीं देवभूमि के यह 'शिक्षक'

Wed, 05 Sep 2018 04:44 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 05 Sep 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
Teachers Day 2018 Manoj rawat trained cricketers for ranji match
Manoj Rawat

देवभूमि ही नहीं देश के कई राज्यों की टीम में खेल रहे क्रिकेटरों के लिए मनोज रावत किसी द्रोणाचार्य से कम नहीं है। बीसीसीआई लेवल-टू कोच मनोज से क्रिकेट का ककहरा सीखकर अब तक पांच दर्जन से ज्यादा क्रिकेटर अलग-अलग राज्यों की टीम में जगह बना चुके हैं। कभी मनोज के शार्गिद रहे रवि नेगी भी उनके नक्शे कदम पर चलते हुए युवा क्रिकेटरों की पौध तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन


मूलत: अल्मोड़ा निवासी मनोज रावत का जन्म देहरादून में ही हुआ। यहीं पढ़ाई करने के बाद उन्होंने क्रिकेट सीखना शुरू किया। पिता स्व. बीएस रावत खुद भी क्रिकेट के शौकीन थे। उन्होंने मनोज को खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


कॉलेज स्तर पर खेलने के दौरान ही उन्होंने गुजरात में एनआईएस क्रिकेट के लिए फॉर्म भरा, जिसमें उनका चयन हो गया। इसके बाद उन्होंने विधिवत रूप से कोचिंग की शुरूआत की। उनकी कोचिंग में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे उन्हें हौसला मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


2009 में उन्होंने बीसीसीआई लेवल-वन कोचिंग उत्तीर्ण किया। छत्तीसगढ़ से लेवल-टू कोर्स करने के बाद उन्हें विज्जी ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन का कोच नियुक्त किया गया। इसके बाद उन्हें कई अन्य स्तरों पर कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई। मनोज रावत की कोचिंग में अब तक 60 से अधिक खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी और अन्य स्तरों की क्रिकेट टीमों में जगह बना चुके हैं।

इन खिलाड़ियों को किया तैयार

Teachers Day 2018 Manoj rawat trained cricketers for ranji match
डेमो

मनोज रावत से क्रिकेट की एबीसीडी सीखने वाले रविंद्र नेगी आज उनके सहायक कोच हैं। मूलत: कांडा, बागेश्वर निवासी रविंद्र सिंह नेगी का परिवार काफी समय तक हल्द्वानी में रहा। पिता प्रयाग सिंह नेगी ने उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने ही रवि के शुरूआती कोच की भूमिका निभाई। 10वीं हल्द्वानी से करने के बाद रवि ने आगे की पढ़ाई देहरादून से की। 1997 में मनोज रावत की देखरेख में उन्होंने परेड मैदान में क्रिकेट खेलना शुरू किया। लखनऊ से एमपीएड करने के बाद पटियाला से एनआईएस कोर्स किया। स्कूल स्तर पर कोचिंग की शुरूआत करने के बाद उन्होंने प्रोफेशनल कोचिंग देनी शुरू की। वह बीसीसीआई के लेवल-वन कोच हैं।

इन खिलाड़ियों को किया तैयार
मनोज रावत और रविंद्र सिंह नेगी से प्रशिक्षण लेकर कई क्रिकेटर देश के अलग-अलग राज्यों की क्रिकेट टीम में जगह बना चुके हैं। इनमें मुख्य रूप से अभिमन्यु ईश्वरन (भारत ए), अभिषेक रमन (बंगाल व इंडिया ब्लू), कुणाल चंदेला (दिल्ली), आर्यन शर्मा (अंडर-19 कप्तान, यूपी), आर्य सेठी (यूपी अंडर-16 व अंडर-19), आर्यन जुयाल (इंडिया अंडर-19), प्रियांशु खंडूड़ी (हिमाचल), वैभव पंवार (अंडर-16, हिमाचल), सिद्धार्थ अग्रवाल (अंडर-23, छत्तीसगढ़), अर्श बरकत (कुवैत अंडर-19), अमन गांधी (कीनिया अंडर-19), धर्नुर गौतम (हिमाचल अंडर-16), वैभव भट्ट (बंगाल अंडर-19 कैंप), ऋतिक राय चौधरी (बंगाल, अंडर-19), कौस्तुभ सिंह (अंडर-19 बंगाल), सफल सूद (अंडर-16, मध्य प्रदेश), सनी राणा (विज्जी ट्रॉफी), प्रसनजीत बोस (विज्जी ट्रॉफी)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed